सप्ताह भर से नारनौंद अनाज मंडी में नहीं हो रही धान की खरीद, किसानो को परेशान करने में जुटी सरकार - पूर्व विधायक
Paddy is not being procured in Narnaund grain market since a week, government is busy harassing the farmers / Narnaund News, hansi News, latest news Hisar,
नारनौंद की अनाज मंडी में पूर्व विधायक रामभगत शर्मा ने किया दौरा कर जाना किसानों का दर्द
![]() |
| नारनौंद अनाज मंडी में किसानों की पीड़ा सुनते पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत। |
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
नारनौंद की अनाज मंडी में नारनौद से पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामभगत ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात की और किसानो की समस्याओं को भी सुना। किसानों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह अनाज मंडी में धान की फसल को लेकर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा फसल को नहीं खरीदा जा रहा है। जिसको लेकर किसानों ने सरकार से धान की फसल को खरीदने की गुहार लगाई है।
![]() |
| अनाज मंडी नारनौंद में किसानों व आढ़तियों से धान खरीद को लेकर चर्चा करते पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत। |
पूर्व विधायक प्रोफेसर रामभगत शर्मा ने कहा कि नारनौद की अनाज मंडी में पिछले कई दिन से धान की फसल की एजेंसियों द्वारा खरीदारी नहीं की गई है। इसलिए किसान बहुत ज्यादा परेशान है। किसान को सही समय पर भाव नहीं मिल रहा ना ही लिफ्टिंग का कार्य अनाज मंडी में किया जा रहा है। किसान मंडी के अंदर अपनी फसल को लेकर बैठे हुए हैं। किसान के खून पसीने की कमाई अनाज मंडी में ठोकर खा रही है । क्योंकि यह किसान विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ना ही तो समय पर खाद व बीज उपलब्ध करवाया जा रहा है और ना ही सरकार समय पर किसानों को उनकी फसलों के उचित भाव देती है। इसके अलावा ना ही किसानो की फसलों की समय पर खरीद की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कितनी दुर्भाग्य की बात है कि नारनौद की अनाज मंडी में आज तक अप्रूव डीलर भी नहीं है। जो कि धान की फसल को खरीद सके ना ही मिलर अनाज मंडी में पहुंचे हैं।जो सरकार की खरीद एजेंसी है वह भी एक सप्ताह से फसल की खरीदारी नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि आज किसान प्राइवेट एजेंसियों को कम दामों पर अपनी फसल बेचने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि बाजरा व कपास की फसल को भी सरकार द्वारा नहीं खरीदा जा रहा।
उन्होंने कहा कि सरकार की जो भावांतर योजना है वह किसानों के साथ सबसे बड़ा धोखा है। क्योंकि सरकार ने भावांतर योजना के तहत कोई भी फसल नहीं खरीदी है। इसलिए हम मांग करते हैं कि सरकार जल्द से जल्द किसानो की फसलों को सरकारी दामों पर खरीदे नहीं तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
नारनौद अनाज मंडी के आढती सतबीर शर्मा ने कहा कि अनाज मंडी में मिलर की व्यवस्था नहीं की गई है। इसलिए जब तक मंडी में मिलर नहीं आएगा। तब तक जो भी किसान की फसल खरीदी है वह यहीं पर पड़ी हुई है। उसका ना ही तो उठान हुआ है क्योंकि खरीद एजेंसीया धान की फसल को खरीद कर मिल में भेजती है और मिल मालिक अभी तक पहुंचे नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि किसानों की धान की फसल को जल्द से जल्द खरीदे और इसका उठान करके किसानों को फसल के दाम दिए जाएं।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks