नारनौंद क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, मामला दर्ज ! Narnaund Area Village
Video made after raping a woman in Narnaund area
![]() |
| नारनौंद पुलिस थाना। |
तहलका न्यूज / नारनौंद : नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 35 वर्षिय महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 6 साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है । पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके घर पर जींद जिले के एक गांव निवासी दीपक का उसके घर पर आना जाना था। 6 साल पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी। उसके बाद से आरोपी उस पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार बार जबरदस्ती दुष्कर्म करता आ रहा है।
उसके बाद आरोपी उसको पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहने के लिए प्रताड़ति करने लगा और उसकी बात नहीं मानने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा । नारनौंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी व जान से मारने की धमकी देने के सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks