धान की आवक तेज, अनाज मंडी में धान के लगे ढेर, किसानों को नहीं मिल रही जगह
Haryana Arrival of paddy increases, piles of paddy in grain market / Jind news Hindi, alewa news,
![]() |
| अलेवा अनाज मंडी में लगे धान के बैग व ढ़ेर। |
तहलका न्यूज, अलेवा : अनाज मंडी अलेवा में पीआर व 1509 किस्म की धान की आवक तेज होने से मंडी में जगह नहीं बची है। मंडी में उठान नहीं होने से स्थिति गंभीर हो चली है। किसानों को परेशानी हो रही है। किसान फसल नहीं उतार पा रहे हैं। मंडी धान के बैग से अटी पड़ी है। मंडी के गेट से लेकर चारों और धान के बैगों व फसल की ढेरियां लगी हुई हैं। इससे किसानों को धान की फसल डालने के लिए जगह की कमी खल रही है।
जिला प्रशासन द्वारा अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद के लिए हैफेड व वेयर हाउस निर्धारित की हुई हैं। मार्केट कमेटी के सचिव विकास ढिल्लों ने बताया कि दोनों एजेंसियों द्वारा दो लाख 40 हजार बैग पीआर धान की खरीद की गई है। इसके अलावा निजी एजेंसी के खरीदारों द्वारा भी धान की 1509 के 60 हजार बैग खरीदे गए हैं। एक लाख 18 हजार बैगों का उठान भी करा दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks