एशियाई खेलों में सोना जीत कर लौटी पूजा : लोगों ने सर आंखों पर बैठाकर किया स्वागत
Pooja returned after winning gold in Asian Games: People welcomed her with pride / Jind news Hindi,
हथवाला गांव की बेटी पूजा ने 19वीं एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीता स्वर्ण पदक
![]() |
| जुलाना के मेन बाजार में पूजा हथवाला को सम्मानित करते लोग। |
तहलका न्यूज, जींद : 19वीं एशियाई खेलों में महिला कबड्डी में गांव हथवाला की बेटी पूजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता ( winning gold in Asian Games ) । विजेता खिलाड़ी का गांव पहुंचने पर ढोल नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया गया। ताकि अन्य लड़कियां भी पूजा से प्रेरणा लेकर घरों से बाहर निकले और खेलों में अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा में निखार कर गांव का नाम रोशन कर सके। Julana News,
स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया
ग्रामीणों ने स्वर्ण पदक विजेता पूजा के स्वागत में जुलाना कस्बे में ढोल नंगाड़ों के साथ बाजार में जूलूस निकाला और विजेता खिलाड़ी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। गांव में उनके स्वागत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों हरियाणवी कलाकारों ने शिरकत की।
कार्यक्रम में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा, महम के विधायक बलराज कुंडू, जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार गणमान्य लोगों ने शिरकत की और गोल्ड मेडलिस्ट पूजा का स्वागत करते हुए कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हमरी बेटियां भी हमारे देश का नाम चमकाने का काम कर रही हैं।
पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात
कार्यक्रम में लोगों को दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूजा ने जो कीर्तिमान हासिल किया है। वो पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। अन्य खिलाड़ियों को भी विजेता खिलाड़ी से प्ररेणा लेकर खेल के क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए। ताकि वो भी अपनी प्रतिभा में निखार कर अपने गांव में माता-पिता का नाम रोशन कर सके।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks