दवाओं खरीद-ब्रिकी का रिकॉर्ड नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर सील
Medical store sealed due to lack of records of purchase and sale of medicines / Sirsa News in Hindi.
![]() |
| मेडिकल स्टोर को सील करते हुए। |
रवि कुमार
Sirsa News in Hindi : एडीजीपी की टीम मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रानियां गेट स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग से ड्रग कंट्रोलर अधिकारी रजनीश धालीवाल व उनकी टीम ने जांच की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर अलग-अलग दो दवाइयां मिली, हालांकि यह नारकोटिक्स में नहीं आती, लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक इन दवाओं का कोई भी खरीद-ब्रिकी का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाए। साथ ही इनका अन्य रिकॉर्ड भी मेंटेन नहीं था। जिसके पश्चात टीम की ओर से मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।वहीं मेडिकल स्टोर पर हेल्थ एंड केयर क्लीनिक के नाम से बोर्ड लगा हुआ था। रजनीश धालीवाल ने कहा कि इनके पास अनु मेडिकल के नाम से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस है। छापे के दौरान फर्म का सेल्समैन हंसराज मौके पर मौजूद मिला और प्रोपराइटर फर्म से फार्मासिस्ट अनुपमा बाद में मौके पर पहुंची। वह भी दवाइयों का रिकॉर्ड नहीं दिखा पाई, जिसके पश्चात मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
रजनीश धालीवाल ने कहा कि ये प्रतिबंधित दवाइयां नहीं है, ये शेड्यूल ड्रग है जो नारकोटिक्स में नहीं आता। इन्हें बेचा जा सकता है, लेकिन इनके लिए खरीद-बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखना जरूरी है। साथ में डॉक्टर की पर्ची और कैश मेमो काटकर देना भी जरूरी है। अगर डॉक्टर की पर्ची है और लीगल तरीके से बेच रहे है तो कोई परेशानी नहीं है। लेकिन इन दवाओं को गलत तरीके से बेचा जा रहा है। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भविष्य में भी गलत तरीके से दवाइयां बेचता मिला तो उन मेडिकल स्टोर को भी सील किया जाएगा, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
:

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks