स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हर व्यक्ति में होनी चाहिए समाज सेवा की ललक= राजेंद्र सांगवान

Every person should have the desire for social service = Rajendra Sangwan / Siwani Mandi News, 

कन्या स्कूल की छात्राओं को वर्दी वितरित करते प्रतिनिधि समाजसेवी राजेंद्र सांगवान।


तहलका न्यूज /सीमा भट्ट

 सिवानी मंडी: हर व्यक्ति में समाज सेवा करने की ललक होनी चाहिए। यह बात निकटवर्ती गांव गांवड के राजकिय कन्या हाई स्कूल में आयोजित किए गए वर्दी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी राजेंद्र सांगवान ने कहीं । वह इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध समाज सेविका फूली देवी के प्रतिनिधि के तौर पर बोल रहे थे। वो गांव के कन्या स्कूल में गावड कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्वामी राजेंद्र गावडीया की माता फूली देवी द्वारा राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तथा राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं को वर्दी वितरण कर रहे थे। siwani Mandi News, 








             उन्होंने कहा कि बेशक हर व्यक्ति समाज सेवा नहीं कर सकता, लेकिन उसे किसी ने किसी कार्य में आगे जरुर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गांव की गांव गावड प्रसिद्ध समाज सेविका फूली देवी हर वर्ष गरीब व जरूरतमंद बच्चों को अपनी ओर से स्वेटर, जूते ,स्कूल की वर्दी आदि वितरित करती है , इस प्रकार के कामकाज में हर व्यक्ति को आगे आना चाहिए  उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में समाज सेवा करने की ललक होनी चाहिए चाहे वह किसी पभी रूप में करें। उन्होंने कहा कि समाज सेवा करते हुए व्यक्ति को अपना सौभाग्य समझना चाहिए और वही सौभाग्य प्रसिद्ध समाज सेविका फूली देवी का है जो हर सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहती हैं। इस मौके पर मुख्य अध्यापिका शारदा देवी के अलावा तीनों स्कूल स्टाफ स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |