स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

SHO की घुसों से धुनाई , HC को दांतों से काटा

 SHO beaten, HC bit with teeth in Haryana, SHO beaten, HC bit with teeth in Charkhi dadari, Charkhi dadari news today, latest news haryana, Charkhi dadari Haryana news, 

शराब पीकर युवक परिजनों से कर रहा था झगड़ा, दरोग़ा जी समझाने लगे तो कर दी धुनाई


तहलका न्यूज / चरखी दादरी : शराब के नशे में एक युवक अपने पिता सहित अन्य परिजनों के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सो साहब पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे SHO ने युवक को समझने का प्रयास किया तो युवक ने SHO की धुनाई कर दी। वहीं बीच बचाव करने आए हेड कांस्टेबल को भी दातों से काट लिया। 




मिली जानकारी के मुताबिक चरखी दादरी के वार्ड 16 में रहने वाले खातीवास निवासी जयसिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उसका बेटा जितेंद्र शराब का सेवन किए हुए हैं और शराब के नशे में उसके वह उसके परिवार के साथ मारपीट कर रहा है। जैसे ही सूचना प्राप्त हुई तो थाना प्रभारी राजकुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक के अपने परिजनों के साथ मारपीट कर रहा था और पुलिस को देखते ही भड़क कर गाली गलौज करने लगा। थाना प्रभारी राजकुमार ने युवक को समझने का काफी प्रयास किया। 





जितेंद्र को जब थाना प्रभारी शांत करने की कोशिश कर रहे थे तो जितेंद्र तैश में आ गया और उसने थाना प्रभारी राजकुमार की वर्दी फाड़ कर घुसों से धुनाई कर दी। बीच बचाव करने आए । थाना प्रभारी के साथ हेड कांस्टेबल सुनील, हरिओम व अशोक ने बीच बचाव कर थाना प्रभारी को उसके चुंगल से छुड़वाया। लेकिन जब वो बीच बचाव करने आए तो जितेंद्र ने हैड कांस्टेबल को दांतों से काट लिया। इस वारदात में थाना प्रभारी राजकुमार के सिर व पेट में चोटें आई हैं। वहीं हैड कांस्टेबल भी घायल हो गया। पुलिस ने जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |