Robbery in jewelers shop in broad daylight : दिनदहाड़े ज्वेलर्स शॉप में डकैती : दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने ज्वेलर्स पर हमला कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर फरार
Robbery in jewelers shop in broad daylight/ Robbery in jewelers shop, Robbery in jewelers shop in Sirsa, Robbery in jewelers shop in haryana, Sirsa news today in Hindi,
तहलका न्यूज / सिरसा : सोमवार को सिरसा में एक बड़ी घटना सामने आई है सिरसा के बेगू रोड स्थित प्रीत नगर में राम गोपाल ज्वेलर्स शॉप पर दिनदहाड़े बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और दुकानदार पर चाकूओं से हमला कर वहां से सोना, चांदी और नगदी लेकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दुकान में कितनी डकैती हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सिरसा के बेगू रोड स्थित प्रीत नगर में राम गोपाल ज्वेलर्स की दुकान पर सोमवार के दोपहर को कुछ युवक ग्राहक बनकर दुकान में आए। उसे समय ज्वेलर्स शोरूम में दुकान के मालिक रामगोपाल मौजूद थे। ग्राहक बनकर आए बदमाश युवकों ने दुकान में प्रवेश कर मौका मिलते ही सीसीटीवी कैमरे की द्वार को तोड़ दिया और दुकान के मालिक पर तेजडर हथियारों से हमला कर दिया। दोपहर का समय होने के कारण दुकान पर अन्य कोई ग्राहक व दूसरा व्यक्ति नहीं था। दुकान के मालिक पर हमला करने के बाद बदमाश ज्वेलर्स शोरूम से सोने चांदी के जेवरातों सहित वहां पर रखी नगदी को लूटकर फरार हो गए।
जैसे ही ज्वेलर्स शोरूम से बदमाश निकले तो खून से लथपथ शोरूम के मालिक रामगोपाल बाहर आए और मदद के लिए चिलाए। उनकी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि दुकान में लूट हुई है और बदमाशों ने उनको ऊपर तेजधार हथियार से हमला किया है। इतना कह कर रामगोपाल बेहोश होकर वहीं पर गिर पड़े। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और लूट के वारदात और हमले की सूचना पुलिस व शोरूम के मालिक के परिजनों को दी।
सूचना मिलते ही जांच अधिकारी रामपाल डीएसपी जगत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जान शुरू कर दी। बता जा रहा है कि शोरूम के अंदर भी काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ था। वही बदमाशों की पहचान के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। ज्वेलर्स शोरूम में कितनी लूट हुई है इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है और शोरूम के संचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks