हिसार में उल्टी-दस्त से दो की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप पीएमओ ने दिए जांच के आदेश
Panic in health department due to death of two due to vomiting and diarrhea in Hisar, PMO orders investigation/Hisar news Today, latest news Hisar, Hisar Haryana news,
बदलते मौसम से डेंगू के डंक के साथ वायरल बुखार व उल्टी दस्त के मरीजों में बढ़ोतरी
तहलका न्यूज/सुनील कोहाड़
हिसार : बदलते मौसम के कारण मनुष्य के शरीर को अनेक बीमारियों में अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। शहर से लेकर गांव तक डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है तो वायरल बुखार, खांसी, जुकाम के साथ साथ उल्टी दस्त के मरीज भी सामने आ रहे हैं। कई मरीजों की हालत लापरवाही व समय पर चिकित्सा नहीं लेने के कारण उनकी हालत गंभीर भी हो सकती है। हिसार में उल्टी- दस्त लगने से दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग ( health department ) में हड़कंप मच गया है और पीएमओ ने जांच करने की बात कही है।
उपचार के दौरान मौत
हिसार के शिव नगर ( Shiv Nadar hisar ) निवासी जितेंद्र को उल्टी-दस्त लग गई थी। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जितेंद्र की पत्नी शिवानी ने बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। उसके पति को उल्टी व दस्त लगे थे। रात को जब तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो उसने अपने पति को अगली सुबह नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उपचार का नहीं हुआ कोई फायदा
वहीं दूसरे मामले में शास्त्री नगर निवासी करीब 55 वर्षीय महिला को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर उसका उपचार करवाया। लेकिन उपचार का कोई फायदा नहीं हुआ, परिजनों का मानना है कि उल्टी दस्त के कारण महिला ने करीब पांच दिन पहले दम तोड़ दिया। वहीं, इस महिला का बेटा जब माता की अस्थियों के विसर्जन के लिए गया तो उसे भी उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डाक्टरों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण व इंफेक्शन की वजह से ऐसा हो रहा है। उल्टी-दस्त से शरीर के अंदर पानी की कमी होने के कारण हालत गंभीर हो जाने से मौत भी हो सकती है। इसलिए हमें बार बार उबला हुआ पानी पीना चाहिए और तुरंत उपचार करवाना चाहिए।
वायरल बुखार के मरीज बढ़े
नागरिक अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम और वायरल फीवर के मरीज भी बढ़े हैं। फिजिशियन डा. अजय चुघ ने बताया कि इन दिनों सीजनली फीवर के मरीज सामने आ रहे हैं। इनमें बुखार के साथ खांसी, जुकाम के भी लक्षण मिल रहे हैं।
सामान्य तौर पर उल्टी-
दस्त से मौत नहीं होती। लेकिन इस दौरान शरीर में पानी की कमी होने व किडनी फेल होने से मरीज की मौत हो जाती है। इन दिनों उल्टी दस्त के गंभीर मरीज भी सामने आ रहे हैं।
डा. कमल किशोर, गीतांजलि अस्पताल हिसार।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks