हैबतपुर के अमित की मौत एक्सीडेंट या हत्या : एसपी कार्यालय के घेराव को लेकर बाराह खाप का ऐलान |
Death of Amit of Haibatpur accident or murder: Announcement of twelve Khaps regarding siege of SP office Hansi, Hansi sp office, Hansi news, narnaund news, Habatpur Amit murder case, Hisar murder case update,
हैबतपुर में पंचायत कर राखी बाराह खाप ने 27 अक्टूबर को हिसार के एसपी कार्यालय के घेराव का किया था ऐलान
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ |
नारनौंद: गांव हैबतपुर के 28 वर्षीय अमित की मौत मामले में 22 अक्टूबर को गांव हैबतपुर में राखी बाराह खाप की एक महापंचायत हुई थी। जिसमें खाप द्वारा प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम देते हुए 27 अक्टूबर को हिसार में प्रदर्शन कर एसपी कार्यालय का घेराव का फैसला लिया गया था। जिसको लेकर वीरवार को राखी बाराह खाप के चबूतरे पर कार्यकारिणी की एक मीटिंग हुई। जिसमें 27 अक्टूबर को प्रदर्शन कर एसपी कार्यालय के घेराव को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला लिया है।
राखी बाराह खाप के प्रधान रतन मिलकपुर ने बताया कि अमित के परिजन वीरवार को हिसार के एसपी से मिले और एसपी ने उन्हें आश्वासन देते हुए जांच के लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। जिसके चलते हिसार में होने वाले प्रदर्शन को एक नवंबर तक के लिए स्थगित किया गया है अगर इस दौरान पुलिस द्वारा जांच कर मामले में सही कार्यवाही नहीं की गई तो 2 नवंबर को हिसार में प्रदर्शन कर एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एडीजीपी श्रीकांत जाधव व एसपी हिसार से भी मिलकर न्याय की गुहार लगा चुका है।
बता दें कि हैबतपुर निवासी 28 वर्षिय अमित 6 अक्टूबर की रात को खेत में पानी लगा रहा था। खेत से रात करीब 11 बजे वह घर से रोटी लाने की बात कहकर खेत से आ गया था। 7 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे बयाना खेड़ा गाव के सरपंच कृष्ण ने अमित के परिवार वालों को फोन किया की अमित का बाइक पर एक्सीडेंट हो गया है और उसकी डेड बॉडी बरवाला सरकारी हस्पताल में रखी हुई है। सूचना पर परिवार के सदस्य बरवाला सरकारी हस्पताल पहुंचे और पुलिस ने उसके बयान पर एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कर शव का हिसार में पोस्टमार्टम करवा कर शव उनके हवाले कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अमित के शव को चेक किया तो उसके दोनों हाथ टूटे हुए थे और सिर के पीछे गहरी चोट के घाव थे।
उन्होंने उस समय एक्सीडेंट मानकर अमित का दाह संस्कार कर दिया था लेकिन बाद में उन्हें शक हुआ कि अमित का एक्सीडेंट नहीं उसकी की हत्या की गई है। इस दौरान उन्होंने एक 10 सदस्यों के एक कमेटी का भी गठन किया जिसमें राखी बाराह खाप के प्रधान रतन मिलकपुर, सुरेश कोथ, मीरा मिर्चपुर, राजकुमार राखी, रामनिवास, रमेश श्योराण, सरपंच प्रवीन हैबतपुर, राममेहर, सुमित व रमेश को शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks