स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में डीएसपी सहित 24 पर गिरी गाज, मुकदमों में ढिलाई बरतने पर गिरी गाज

  Jind 24 including DSP were arrested for laxity in cases./ Jind news Hindi, Jind Haryana news, latest news Jind,

सबसे ज्यादा जांच अधिकारी सिटी थाना नरवाना के पुलिस कर्मी दिखे लापरवाह 

तहलका न्यूज / जींद

पुलिस के सामने फरियाद लेकर आने वाले मामलों में ढिलाई बरतनी जींद जिले में तैनात एक डीएसपी सहित 24 जांच अधिकारियों पर उस समय भारी पड़ गया। जब गृह मंत्री अनिल विज द्वारा मुकदमों में ढिलाई बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्ती दिखाई तो जींद एसपी ने कार्रवाई की। जिसमें चार इंस्पेक्टर भी शामिल हैं जो विभिन्न थानों के प्रभारी रह चुके हैं। सबसे ज्यादा जांच अधिकारी सिटी थाना नरवाना के रहे हैं। 





अधिकारियों के अनुसार जिन जांच अधिकारियों की लिस्ट जिला में पहुंची है उसमें 16 मामलों का निपटान पहले हो चुका है। चार जांच अधिकारियों के तबादले यहां से हो चुके हैं। जबकि चार जांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 






मुकद्दमों में ढिलाई बरतने वाले जांच अधिकारियों की डीजीपी कार्यालय से लिस्ट जारी होने के बाद जिला पुलिस ने ऐसे जांच अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है । ढिलाई बरतने वालों में सबसे ऊपर शहर थाना नरवाना के छह जांच अधिकारी शामिल हैं। 





वहीं दूसरे नंबर पर सिविल लाइन थाना जींद है। जहां पर सेवा दे चुके चार जांच अधिकारी शामिल हैं। सदर नरवाना के दो, सदर सफीदों के चार, सिटी सफीदों के दो, पिल्लूखेड़ा थाना के दो, सिटी थाना के तीन तथा गढ़ी थाना का एक जांच अधिकारी शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |