स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आतिशबाजी का शिकार हुआ आठ वर्षीय बच्चा, चेहरा, आंख, कान, नाक और मुंह झुलसे, गंभीर हालत के चलते रेफर

 Eight year old child became victim of fireworks, his face, eyes, ears, nose and mouth got burnt while bursting crackers. Diwali celebration in fireworks, fireworks in Diwali celebration, 

 प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआई खानपुर किया रेफर


तहलका न्यूज / सोनीपत :

शहर के देवड़ रोड पर आतिशबाजी करते हुए आठ वर्षीय बच्चा झुलस गया। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेल अस्पताल खानपुर में रेफर कर दिया। बच्चे का उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार बच्चे को पटाखे कूड़े के ढेर में मिले थे।




3 देवडू रोड निवासी नीलम ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करती है । वह सुबह घरों में सफाई करने के लिए गई हुई थी। उसके पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उसका बेटा कृष्ण पटाखे जलाते समय झुलस गया है। पड़ोसियों व राहगीरों की मदद से उसे लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर किया है।





 महिला ने बताया कि उसे कूड़े के ढेर पर पटाखे का थैला मिला था । जो उसने जलाए तो वह उसमें झुलुस गया। पटाखे जलाते समय झुलसा किशोर पांच बहनों में सबसे छोटा है। पीजीआई खानपुर में किशोर का उपचार चल रहा है।




बोले चिकित्सक

आपाकालीन कक्ष में पटाखे जलाते समय झुलसा बच्चा आया था। बच्चे का चेहरा, कान, मुंह, आंखों पर प्रभाव देखने को मिला है। प्राथामिक उपचार के बाद किशोर को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है।

डा. एकता शर्मा, आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |