बरवाला में ट्राले के कुचलने से बाइक सवार की मौके पर मौत
Bike rider dies on the spot after being crushed by trolley in Barwala/accident in Barwala, Hisar accident news, Hansi road accident,
दूसरी बाइक के टकराने से बिखड़ गया था संतुलन
तहलका न्यूज / बरवाला : हांसी रोड पुल के पास तीव्र गति से आ रहे ट्राले के नीचे सिर कुचले जाने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार गांव ललौदा निवासी छिन्द्रपाल को उपचार हेतु नागरिक अस्पताल हिसार में दाखिल करवा दिया गया है। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर हिसार नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि गांव ललौदा निवासी कुशाल ( 20 ) अपने दोस्त छिन्द्रपाल के साथ बाइक पर सवार होकर गांव तिगडाना (भिवानी) से अपना रंग रोगन का कार्य करके वापस अपने घर ललौदा जा रहे थे तो बीच रास्ते हांसी रोड पुल के पास सामने से आ रहे हैं एक बाइक सवार ने कुशाल की बाइक को जोर से टक्कर मारी जिससे कुशाल रोड पर गिर गया तो इतने में पीछे से तीव्र गति से आ रहे हैं ट्राले ने रोड पर गिरे कुशाल का सिर कुचल दिया जिससे कुशाल की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks