हिसार में कैफे पर पुलिस रेड, अनैतिक कार्य करते महिला व पुरुष पाए गए। कैफे के संचालक पर मामला दर्ज
Police raid on Jannat cafe in Hisar, man and woman caught doing immoral acts
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : हिसार शहर के कुछ होटलों और कैफे के अंदर अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। एडीजीपी कार्यालय में सूचना मिली तो डीएसपी विनोद शंकर की टीम ने दबिश देकर एक कैफे से महिला व पुरुषों को अनैतिक कार्य करते हुए पाए गए हैं। पुलिस ने कैफे के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिसार के एडीजीपी श्रीकांत जाधव कार्यालय में सूचना मिली थी कि हिसार के परिजात चौक पर एक कैफे के अंदर अनैतिक कार्य धड़ल्ले से चल रहे हैं। एडीजीपी कार्यालय में तुरंत ही इसकी सूचना हिसार के डीएसपी विनोद शंकर को दी और कार्रवाई करने के आदेश दिए। डीएसपी विनोद शंकर की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर ताबिश थी और जनता से जांच की तो वहां पर कैफे के नाम पर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। पुलिस टीम ने कैफे के अंदर से महिला व पुरुष अनैतिक कार्य करते हुए पाए गए हैं। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करने में लगी हुई है लेकिन अभी तक पुलिस ने जन्नत कैफे के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks