स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दुकान में घुसकर मारपीट करने व जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप

 Accused of entering the shop and assault and making caste based remarks on Hisar, latest news Hisar, Hisar news Today in Hindi, Hisar crime news Today,


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ |
हिसार: नागोरी गेट के पास स्थित फूल मार्कीट की एक दुकान में घुसकर एक युवक से मारपीट करने और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में 2 नामजद भाइयों व 10 अन्य के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और एस. सी. एस. टी. एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।





कुम्हारान मोहल्ले के सोनूने पुलिस को बयान देकर कहा कि मैं 13 अक्तूबर को 6 बजे नागोरी गेट स्थित फूल मार्कीट में अपनी फूलों की दुकान पर मौजूद था। तब संजय, उसका भाई प्रवीण व 8-10 व्यक्ति आए।




उन्होंने कहा सोनू कौन है। मैंने जवाब देकर कहा कि मैं हूं। वे यह सुनकर दुकान में घुसकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। हमलावरों ने कहा कि तुझे जान से मार देंगे। फिर उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी की। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। मैंने पहले इस बारे में 13 अक्तूबर को अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी थी। मुझे अब दो के नाम पता चला है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |