स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में भाई को चचेरे भाई ने लोहे की राड व बिंडो से पीटा, मामला दर्ज

Hisar district Village brother beat him with iron rod and bindo, case registered/ Hisar crime news, Hisar Haryana news Today, latest news Hisar, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ 
हिसार : हिसार के आदमपुर क्षेत्र में खेत के रस्ते को लेकर 2 भाइयों में हुई कहासुनी के बाद एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अगोहा मैडीकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया।






पुलिस को दिए बयान में करीब 40 वर्षीय विष्णु ने बताया कि गांव कुतियावाली निवासी इंद्र सिंह से उसने 12 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। जमीन पर जाने के लिए उसने स्वयं का रास्ता बना रखा है। आमतौर पर आस-पड़ोस के लोग भी इस रस्ते से निकलते है तो वह उन्हें मना नहीं करता। 24 अक्तूबर को उसने ट्यूबवैल चला रखा था और खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूब वाली पाइप इसी रस्ते के किनारे पर बिछा रखी थी। इसी दौरान उसके ताऊ का बेटा भूपसिंह ट्रैक्टर लेकर वहां आ गया। उसने उसे रोक लिया और ट्यूब वाली पाइप बिछी होने का हवाला देते वहां से जाने से ट्रैक्टर ले जाने से रोका था।









 इस पर भूपसिंह गुस्सा हो गया और ट्रैक्टर को ट्यूब के ऊपर से ले गया, जिससे उसकी पानी की पाइप फट गई। 25 अक्तूबर को भूपसिंह, दलीप, साधु, महेन्द्र, औमप्रकाश व 3-4 अन्य लोगों के साथ खेत में आया और लोहे की राड व बिंडो से अचानक हमला कर दिया। इन लोगों ने जमीन पर गिराकर उसे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान उसके सिर, हाथ, पैर व कमर में काफी चोट आई। 






झगड़े का शोर सुनकर उसके भाई उसकी तरफ दौड़े तो हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बाद में घायलावस्था में उसे आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में रेफर कर दिया। आदमपुर पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर धारा 147, 149, 323, 341 व 506 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |