स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार रेलवे स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल, लगेंगी छः लिफ्ट

 12 meter wide foot bridge will be built at Hisar railway station, six lifts will be installed in Hisar railway station 

तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ |
हिसार : अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हिसार रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के लिए 24 करोड़ 40 लाख रुपये से मास्टर प्लान तैयार किया है । चरणबद्ध तरीकों से इन कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है।



प्रथम चरण में आठ करोड़ 70 लाख रुपयों के कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हिसार स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा पैदल पुल तथा छह लिफ्ट भी लगेगी। रेलवे की योजना के अनुसार इन कार्यों में स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात को सुचारू करने तथा सौंदर्यीकरण के कार्य के साथ हरित पट्टी विकसित करना और पार्किंग के लिए स्थान निर्धारित करना, स्टेशन भवन के अग्रभाग में सुधार तथा प्रकाश व्यवस्था में बदलाव, प्लेटफार्म पर लगे विभिन्न साइनेज और बिजली के उपकरणों में सुधार शामिल है।





 इनके साथ ही वीआइपी लांज, फूड प्लाजा तथा एसी वेटिंग हाल का भी प्रावधान किया जाएगा। रेलवे की तरफ से आधुनिक टायलेट ब्लाक बनाने के साथ प्लेटफार्म शेल्टर और कवरिंग को बदला जाएगा। द्वितीय प्रवेश द्वार को विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बाउंड्री वाल का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इन सभी काम को फरवरी 2024 तक पूरे करने की योजना है। इनके साथ ही कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन इंडिकेशन बोर्ड्स, जीपीएस आधारित घड़ियां, आउटडोर वीडियो डिस्प्ले एवं स्पीकर का भी प्रावधान किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |