सांसद नायब सिंह सैनी बने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, ओपी धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी
MP Nayab Singh Saini becomes Haryana BJP State President, OP Dhankar given the responsibility of National Secretary, BJP news Today, Haryana BJP news , Haryana BJP president,
तहलका न्यूज / चण्डीगढ़ , दिल्ली :
हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। नायब सिंह सैनी को हरियाणा सीएम मनोहर लाल का करीबी माना जाता है।
ओपी धनखड़ की पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पुरानी दोस्ती है। धनखड़ ने 18 साल तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में भी काम किया है। सुभाष बराला को हटाकर 2020 में उन्हें भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब नौ साल बाद भाजपा ने नायब सिंह सैनी के रूप में एक गैर-जाट चेहरे को अपना प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ओपी धनखड़ हरियाणा की पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं। उन्होंने पशुपालन व कृषि मंत्रालय संभाला था। इसके अलावा धनखड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' के नेशनल कॉर्टिनेडर की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 2011 से 2013 और 2013 से 2015 तक भारतीय किसान मोर्चा के दो बार अध्यक्ष भी रहे हैं।
2014 लोकसभा चुनाव में धनखड़ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंदर सिंह हुड्ड के खिलाफ रोहतक से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। 2014 में बादली विधानसभा सीट से उन्होंने जीत दर्ज की थी। 2019 में फिर बादली से ही चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks