हिसार में पटरी से उतरी मालगाड़ी के डिब्बे :ये रेल गाड़ियां हुई प्रभावित | Goods train coaches derailed in Hisar
Goods train coaches derailed in Hisar/ hisar mein pataree se utaree maalagaadee ke dibbe, train coaches derailed, latest news Hisar, Hisar news Today,
सातरोड़ में पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे,
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़
हिसार : अहमदाबाद से मारुति की गाड़ियां लेकर पंजाब जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे हिसार के सातरोड़ गांव के पास पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण इस ट्रैक पर आने जाने वाली ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। जिसके कारण रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे हिसार कैंट एरिया में एक जोर का धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर लोग तुरंत ही घटनास्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि यह आवाज किसी ब्लास्ट की नहीं बल्कि मालगाड़ी के दो डिब्बो के पटरी से उतरने के कारण उत्पन्न हुई आवाज है। मालगाड़ी के पटरी से उतरने की सूचना मिलती है हिसार से लेकर बीकानेर तक रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया और हर कोई घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। सिंगल लाइन होने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ और ट्रेनों को हांसी व भिवानी स्टेशनों पर रोकना पड़ा। जिसके कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दिल्ली से हिसार के रास्ते सिरसा, बठिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, धुरी को जाने वाली अनेक ट्रेनें रोक दी गई। इनमें बठिंडा-गोरखपुर, फाजिल्का-रेवाड़ी, मेरठ-गंगानगर, भिवानी-धुरी और किसान एक्सप्रेस शामिल हैं।
सातरोड यार्ड में दो मालगाड़ी के डिब्बे उतर गए थे। घटना शाम सवा चार बजे की है। सूचना मिलते ही आरपीएफ से स्टाफ पहुंचा। अभी तक डिब्बे उतरने के कारणों का पता नहीं चला है। - सब इंस्पेक्टर मीना, इंचार्ज, आरपीएफ

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks