नारनौंद पुलिस थाने के अंतर्गत स्थापित होगी गांव में पुलिस चौकी
Police post will be established in Rakhigarhi village under Narnaund police station.
खेड़ी चौपटा और मिर्चपुर के बाद नारनौंद थाने के अंतर्गत होगी तीसरी चौकी
तहलका न्यूज/ नारनौंद : नारनौंद पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाली खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी व मिर्चपुर पुलिस चौकी के बाद तीसरी पुलिस चौकी आइकॉनिक साइट राखीगढ़ी में सुरक्षा के लिहाज से स्थापित की आएगी।
राखीगढ़ी में 10 सितंबर 2022 को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राखीगढ़ी का दौरा किया था। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने आइकॉनिक साइट राखीगढ़ी की सुरक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की थी और उसके बाद उन्होंने राखीगढ़ी में पुलिस चौकी स्थापित करने के आदेश दिए थे।
उसी दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि राखीगढ़ी का ऐतिहासिक महत्व है, इसलिए इन टीलों की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की तरफ से प्राइवेट गार्ड राखीगढ़ी में 10 सितंबर 2022 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था दौरा की तैनाती सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए थे। जिसके बाद पुलिस विभाग द्वारा राखीगढ़ी में पुलिस चौकी स्थापित करने को लेकर मंजूरी प्रदान की गई थी।
शुक्रवार को हांसी के एसपी मकसूद अहमद ने राखीगढ़ी का दौरा किया और पुलिस चौकी के लिए राखीगढ़ी के मुख्य बस स्टैंड और स्टेडियम के पीछे कुछ जगहों का चौकी के लिए मुआयना किया, लेकिन पुलिस चौकी के लिए अभी तक कोई जगह पुलिस विभाग की तरफ से फाइनल नहीं की गई है।
राखीगढ़ी में पुलिस चौकी खुलने से इसका आइकोनिक साइट राखीगढ़ी को सुरक्षा के लिए हद से काफी फायदा होगा। आने वाले समय में राखीगढ़ी में पर्यटकों के साथ- साथ विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा लगेगा। साइट की सुरक्षा व अपराधियों पर नकेल कसने में चौकी का ग्रामीणों को बहुत लाभ मिलेगा।
-दिनेश श्योराण, जिला पार्षद प्रतिनिधि |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks