Raid of CM Flying in Hisar Jind: हिसार जींद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से खुला राज; बीकानेर और बालाजी मिष्ठान भंडार में खाने लायक नहीं मिलीं मिठाइयां
Secret revealed due to raid of CM Flying in Hisar Jind, Jind Haryana news, latest news Hisar, Hisar Haryana news, mishthan Bhandar per raid in CM flying,
हिसार जींद में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी से खुला राज : बीकानेर और बालाजी मिष्ठान भंडार में खाने लायक नहीं मिलीं मिठाइयां
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : सीएम फ्लाइंग की टीम ने आजाद नगर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिठाइयों के सैंपल भरे गए। जांच में सामने आया कि बीकानेर मिष्ठान भंडार से बरामद 10 किलोग्राम इमरती, 15 किलोग्राम जलेबी, 5 किलोग्राम घेवर खाने लायक नहीं था, जिसे टीम ने गड्ढा खोदकर नष्ट करवा दिया। इसके अलावा मंगाली झारा गांव में बालाजी मिष्ठान भंडार से खराब 50 किलोग्राम पनीर, 50 किलोग्राम रसगुल्ले को नष्ट कराया।
टीम में शामिल सहायक उप निरीक्षक कुलदीप, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कादयान ने शुक्रवार को बालाजी मिष्ठान भंडार पर पहुंची। दुकान मालिक गांव किरख़ान निवासी राकेश मौके पर मिला। दुकान में गंदगी फैली थी। इस दौरान 345 किलोग्राम रसगुल्ला, 70 किलोग्राम पनीर, 240 किलोग्राम गुलाब जामुन, 70 किलोग्राम लड्डू बरामद हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रसगुल्ला व पनीर के चार-चार सैंपल लिए। खाने लायक मिठाई न मिलने पर उसे नष्ट करा दिया। टीम ने जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद टीम आजाद नगर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर पहुंची। दुकान मालिक सुरेंद्र शर्मा दुकान पर मिले।
दुकान में 25 किलोग्राम पेड़ा, 10 किलोग्राम इमरती, 50 किलोग्राम लड्डू, 15 किलोग्राम गुलाब जामुन, 20 किलोग्राम पेठा, 50 किलोग्राम रसगुल्ला मिले। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पेड़ा व इमरती के 4- 14 सैंपल भरे। सभी सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।
जींद में भी मिठाई की दुकानों पर छापेमारी सैंपल जांच के लिए भेजे
तहलका न्यूज/ जींद : सीएम फ्लाइंग तथा खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दयाल बाग कॉलोनी में मिठाई के गोदाम पर छापेमारी की। सात किलोग्राम गुलाब जामुन तथा रसगुल्ला सड़ा हुआ मिलने पर टीम ने उसे नष्ट करवा दिया। अधिकारियों ने सड़े रसगुल्ले तथा गुलाब जामुन गोदाम में रखने पर हलवाई को फटकार लगाई तथा सफाई रखने को लेकर चेतावनी भी दी। टीम ने गोदाम से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सफेद तथा लाल बर्फी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि दयाल बाग कॉलोनी में बजरंग पेड़ा भंडार के गोदाम में मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, जो काफी घटिया क्वालिटी की हैं। सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजदीप सिंह के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया। टीम गोदाम पर दस्तक दी तो मिठाई बनाई जा रही थी। जांचने पर वहां पर पांच किलोग्राम रसगुल्ला तथा दो किलोग्राम गुलाब जामुन सड़ा हुआ पाया गया। टीम ने मौके पर नष्ट करवा दिया। इसके अलावा मौके पर 150 किलो लाल मावा, 25 किलो सफेद मावा तैयार पाया गया। टीम ने वहां से रसगुल्ला, गुलाब जामुन, सफेद तथा लाल बर्फी के चार सैंपल भरे हैं । जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि त्योहारों के सीजन में मिलावट की संभावना बढ़ जाती है। सात किलो मिठाई को नष्ट करवा दिया गया है। जो सैपल भरे गए हैं, उन्हें लैब भेजा गया है। आगामी कार्रवाई खाद्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा अमल में लाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks