मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण में फर्जीवाड़ा, केस दर्ज
Meri Fasal- Mera Byora Portal panjikaran fraud case
सही जांच हुई तो होगा करोड़ों के फर्जीवाड़े का पदार्फाश : काजला
तहलका न्यूज / फतेहाबाद । मेरी फसल- मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के नाम पर किसानों के साथ हो रहे फर्जीवाड़े के मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान संदीप काजला व गांव भड़ोलांवाली के सरपंच राजेश कुमार के नेतृत्व में किसानों ने हड़ौली पुलिस चौकी में जाकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने सरपंच राजेश कुमार की शिकायत पर गांव लाली निवासी देशराज के खिलाफ भादंस. की धारा 419 व 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सरपंच राजेश कुमार ने कहा है कि उन्हें व भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान संदीप काजला को गांव के ही किसानों गुरदास सिंह, कृष्ण लाल, रामकुमार, मनोहर लाल ने बताया कि उनकी जमीन पर देशराज निवासी लाली ने फर्जी तरीके से मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपने नाम पंजीकरण करवाया हुआ है जबकि उक्त किसानों द्वारा अपनी फसल को लेकर कोई पंजीकरण नहीं करवाया गया है।
मनोहर लाल की 15 एकड़ भूमि का देशराज द्वारा पंजीकरण करवाया गया था । इस बात का पता तब चला जब उक्त किसानों द्वारा अपनी भूमि का फसल खराब पंजीकरण करवाना चाहा तो पंजीकरण नहीं हुआ। पुलिस ने अब देशराज के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks