स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में डेयरी संचालक का अपहरण कर मांगी 5 लाख की फिरौती, पुलिस ने दो आरोपितों को 12 घंटे के अंदर पकड़ा

Hansi dairy operator was kidnapped and  ransom of Rs 5 lakh was demanded, police caught two accused within 12 hours.

हांसी के तिकोना पार्क से अपहरण कर क्रेडिट कार्ड से निकलवा लिए थे एक लाख रुपए 

हांसी पुलिस द्वारा पकड़े गए अपहरण कर फिरौती मांगने के आरोपित। 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हांसी : हांसी में डेयरी संचालक का अपहरण कर मारपीट करने व फिरौती मांगने के मामले में शहर थाना पुलिस में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस मामले का एक आरोपित अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ करने में लगी हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनूप वासी ढाणी राजू व गुलशन वासी बनियानी हाल ढाणी राजू के रूप में हुई है। 


जिन्होंने शहर में एक डेयरी संचालक के भाई  सुनिल का अपहरण कर उसे डरा धमकाकर मारपीट कर पांच लाख रूपए की फिरौती मांगी शाम 7 बजे शहर के तिकोना पार्क के समीप से युवक का अपहरण कर उसे डरा धमकाकर उसके क्रेडिट कार्ड एक लाख रूपए निकलवाए और पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर आरोपी युवक को हिसार कैंट पर उतारकर फरार हो गए। पुलिस ने युवक सुनील के बयान पर दो नामजद सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू करके दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।




पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि वह भाटिया कालोनी का रहने वाला है और चार कुतुब गेट पर भैंसों की डायरी की हुई है। गुरुवार शाम 7 बजे मैं अपनी डेयरी पर था। मेरे पास मोनू यादव जो नहर कोठी का निवासी है उसका फोन आया और कहा कि मिलना है तुम अभी तिकोना पार्क आ जाओ। जिसके बाद मैं तिकोना पार्क पहुंचा तो वहां निरंकारी भवन के समीप मोनू यादव अपनी गाडी डिजायर लिए खडा था। 





गाडी की चालक सीट पर अनूप ढाणी राजू बैठा था। मोनू यादव ने गाडी से उतरकर मेरे से बात की और गाडी में बैठने के लिए कहा। जब मैंने बैठने से मना किया तो उसने मेरी बाजू पकडकर जबरदस्ती गाडी में बैठा लिया। गाडी में पीछे की सीट पर बैठे हुए एक अन्य युवक पिस्तौल लिए हुए था। 





यह सभी मुझे गाडी में बैठाकर भिवानी रोड पर ले गए और वहां पर मेरे साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी देकर मेरे से पांच लाख की मांग की। जिसके बाद मैंने डर के मारे अपने चचेरे भाई प्रदीप को फोन कर पैसे लेकर आने के लिए कहा। फिर गाडी सवार युवक मुझे बवानी खेडा के समीप लेकर गए।

 



फिर वहां से वापस हांसी शहर लेकर आए। जहां फिर से मुझे फोन करने के लिए कहा और पैसे भाई जी होटल के पास लाने के लिए बोला, जिसके बाद उसे फोन करवाकर मेरे फोन को बंद करवा दिया। फिर मुझे हिसार रोड पर ले जाने लगे और पिस्तौल दिखाकर मेरे से मारपीट करते रहे। 




हिसार कैंट पहुंचकर मेरे से आइसीआइ बैंक क्रेडिट कार्ड लेकर मेरे पिन पूछा। इस दौरान वह मुझे इंडियन आयल पंप पर ले गए और वहां अनूप ने गाडी से उतरकर कार्ड को स्वैप करवाकर पैसे निकलवाए। जिसके बाद उन्होने गाडी में तेल डलवाया। फिर उन्होंने मुझे हिसार कैंट पर उतार दिया और कहा कि 1 लाख रूपए तो तेरे कार्ड से निकलवा लिए , अगर जिंदा रहना है तो बाकी बचे 4 लाख कल शाम तक प्रबंध कर हमारे पास पहुंचा देना। यह कहकर वह हिसार की ओर चले गए। जिसके बाद मैंने अपने परिवारजनों को सूचना दी। जो वह सभी मुझे लेने हिसार कैंट लेने के लिए आए। जिनको गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके 3 दिन रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जायेगी  ।

अनूप उपरोक्त पर हांसी , जींद ,हिसार, भुना ,में कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं  ।

जिसमे डकैती ,आर्म्स एक्ट, जान लेवा हमला करने, लड़ाई झगड़ा करने के मुकदमे दर्ज हैं ।

व गुलशन पर 5 मुकदमे दर्ज हैं  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |