HSSC CET exam: परीक्षा देने जा रहे हांसी के नजदीकी गांव के युवक की सड़क हादसे में मौत
HSSC CET exam : young man from Ghirai village of Hansi, who was going to appear for the cet exam, died in road accident/Hansi news, Hansi accident, hansi hisar news,
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हांसी : हांसी बरवाला मार्ग ( Hansi Barwala road ) पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सीईटी परीक्षा ( HSSC CET exam ) देने जा रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक हांसी के नजदीकी गांव घिराय का रहने वाला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
गांव घिराय निवासी सतपाल ने बताया कि उसके भाई प्रवीण ने एचएसएससी में ग्रुप डी के लिए आवेदन किया हुआ था और उसकी सीईटी परीक्षा केंद्र नारनौल दिया गया था। प्रवीण की परीक्षा रविवार 22 अक्टूबर को सुबह शिफ्ट में नारनौल में होनी थी। परीक्षा देने के लिए प्रवीण रविवार की सुबह करीब 2 बजे बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जैसे ही वो हांसी बरवाला मार्ग पर गांव कुलाना बस स्टैंड पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन में प्रवीण की बाइक को टक्कर मार दी और मौके से वाहन सहित फरार हो गया। गंभीर चोट लगने के कारण प्रवीण वहीं पर गिर पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई।
सतपाल ने बताया कि प्रवीण के जाने के बाद वह आराम से घर पर सो गए थे लेकिन घटनास्थल पर आसपास के लोगों ने प्रवीण की पहचान की और इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और प्रवीण की पहचान कर उसे अस्पताल लेकर गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks