पिल्लू खेड़ा मंडी के नजदीकी गांव में अवैध रूप से शराब बेचते काबू
Caught selling liquor illegally in village near Pillu Kheda Mandi, Caught selling liquor illegally, nearby village Pillu Kheda Mandi, Jind news Hindi,
तहलका न्यूज, जींद:
पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस के प्रधान सिपाही संजय व सिपाही महेश की टीम गश्त दौरान गांव बनियाखेड़ा से खरक गादिया रोड़ पर मौजूद थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि गांव खरक गादिया पुल के पास एक शख्स अवैध शराब बेच रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देते हुए एक शख्स को शराब सहित धर-दबोचा। जिसने अपनी पहचान जरा निवासी गांव खरक गादिया के तौर पर दी। जिसके पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 5 बोतल ठेका शराब देशी मार्का नम्बर 16 बोतल ठेका शराब देसी मार्का कल्ब माल्टा बरामद हुई।
पुलिस द्वारा मांगने पर आरोपी बरामद शराब बारे कोई लाइसैंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने बरामद 11 बोतल अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। जिसके खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks