स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के नजदीकी गांव में शराब ठेके से नगदी और शराब चोरी, दो कारिंदों के खिलाफ मामला दर्ज

 Theft of cash and liquor from liquor vend in nearby village of Hisar/latest news Hisar, Hisar Haryana news, latest Hisar news,  


तहलका न्यूज / हिसार :  धान्सु गांव के शराब ठेके के 2 कारिंदों द्वारा शराब ठेके से नगदी और शराब चोरी करने का मामला संज्ञान में आया है। आरोप है कि दोनों करिंदे नगदी और शराब चोरी कर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 


तलवंडी राणा निवासी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि हमने शहर व आस-पास शराब के कई ठेके ले रखे हैं । धान्सु गांव की शराब की दुकान पर काफी दिन से रवि निवासी मिर्जापुर और विरेन्द्र उर्फ बच्ची निवासी गांव सरदारपुरा बास चिड़िया गांधी जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) बतौर सेल्समैन नौकरी करते थे। 




जब पिछले महीने इंचार्ज राजीव ने सामान चैक किया तो 17,500 रुपए दुकान में कम मिले थे। मैंने सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक की तो रवि दुकान से कैश चोरी करते पाया था। उसने पंचायत में 6200 रुपए निकालने की हामी भरी थी तथा बाकी रुपए विरेन्द्र द्वारा चोरी करना बताया था। मुझे अब सूचना मिली कि दुकान का आधा शटर खुला है तथा सेल्समैन बच्ची दुकान से भाग गया है।


मैंने दुकान पर जाकर फुटेज तथा दुकान चैक की तो 39,700 रुपए कैश चोरी होना पाया तथा काफी बोतलें अंग्रेजी शराब व बीयर कम मिली । फुटेज में बच्ची कैमरों की तार तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वे दोनों गायब हैं। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |