स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा देने व पास करवाने को लेकर खुलासा : बास पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Big disclosure of Bass Police regarding getting and passing Group D CET exam, Big disclosure of hisar Police, HSSC CET exam passing, Hansi news Today,

भिवानी के बॉक्सिंग कोच अमरजीत को भेजा जेल

तहलका न्यूज/ हांसी: 

 HSSC CET exam में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में फर्जी परीक्षार्थी नवनीत व अमरजीत को पुलिस ने पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। बास थाना पुलिस ने हांसी नागरिक अस्पताल में दोनों का मैडिकल करवाकर जेल भेजा है। पूछताछ के दौरान अमरजीत ने बास थाना पुलिस को बताया है कि वह बॉक्सिंग का कोच है। ग्रुप डी में सरकारी नौकरी लगने के लिए उसने नवनीत को पेपर देने के लिए खुद की जगह भेजा था ।


आपको बता दें कि 21 अक्तूबर को हुई सी. ई. टी. ग्रुप-डी की परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देने के मामले में हांसी व बास थाना पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी सिटी थाना पुलिस ने राजली निवासी विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बास थाना पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें भिवानी दुर्गा कॉलोनी निवासी अमरजीत, गोहाना बुटाना निवासी नवनीत, चमार खेड़ा निवासी शारदा व कृष्णा शामिल हैं। इनको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।


पुलिस के अनुसार भगत सिंह रोड़ स्थित एस. डी. कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र में प्रमोद की जगह पेपर देने आए फर्जी परीक्षार्थी राजली गांव के विकास को पकड़ा था। प्रमोद का पेपर पास करवाने के लिए 4 लाख रुपए में सैटिंग हुई थी। स्कूल में बने परीक्षा केन्द्र में पकड़े गए गोहाना तहसील के बुटाना गांव निवासी नवनीत की 8 लाख रुपए सैटंग हुई थी। 





नवनीत भिवानी दुर्गा कॉलोनी निवासी अमरजीत की जगह पर परीक्षा देने आया था। बास थाना प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि अमरजीत व नवनीत को सोमवार को हांसी नागरिक अस्पताल में मैडीकल करवाकर जेल भेज दिया है। पूछताछ में पता चला है कि अमरजीत बॉक्सिंग कोच है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |