भाकिस ने एमडी को करवाया किसानों की समस्याओं से अवगत= महिपाल बड़दू
Bks made MD aware of farmers problems - Mahipal Bardu/ Siwani News. सिवानी मंडी : भारतीय किसान संघ प्रातं मंत्री व बिजली आयाम प्रमुख महीपाल बडदु ने अनेक जिलों से आए किसानो की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली निगम के एमडी ( MD of Electricity Corporation) अमित कुमार खत्री से मुलाकात की और किसने की समस्याओं से अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि एमडी अमित कुमार खत्री ने किसानों की समस्याओं को बड़ी गौर से सुना तथा समाधान के लिए तुरंत प्रभाव से निर्देशक नीरज कुमार को किसान के खेत व गांव की बिजली की समस्या दूर करने के आदेश दिए। भारतीय किसान संघ के बिजली आयाम प्रमुख महीपाल बडदु ने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में बिजली से सम्बंधित समस्याओं के बारे में अवगत करवाया तथा किसानों के नलकूप कनेक्शन में हो रही देरी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस पर भी एमडी खत्री ने उनको आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान भी किया जाएगा। इस मौके पर भिवानी जिले के जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह, जिला मंत्री जयप्रकाश सिंह, राजसिंह, रामचंद्र ,मांगेराम ,कुलदीप, फतेहबाद जिला मंत्री व जिला अध्यक्ष रोहताश पंघाल आदि मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks