हिसार में कार की टक्कर से बाइक सवार नहर में गिरे, एक डूबा
Bike rider fell into canal due to car collision in Hisar/Hisar news Today, accident news Hisar, accident news Today, Hisar Haryana news,
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़।
हिसार : गांव स्याहड़वा माइनर में रविवार रात करीब नौ बजे एक कार ने बाइक सवार दो युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। राहगीरों ने एक युवक को तो बचा लिया जबकि दूसरा युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। आसपास के लोगों ने उसकी काफी दूर तक तलाश की, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। देर रात तक पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगी हुई थी।
गांव चनाणा निवासी सुमित और मोहन दोनों जेसीबी मिस्त्री का काम करते हैं। दोनों काम से वापस गांव लौट रहे थे। रात को करीब नौ बजे एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी बाइक को साइड मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया । हादसे के बाद आसपास के लोगों ने नहर में छलांग लगाकर मोहन को नहर से बाहर निकाल लिया। जबकि पानी का तेज बहाव होने के कारण सुमित नहीं मिला। इसके बाद रस्से के सहारे देर रात तक सुमित की तलाश में लगे रहे। मामले की सूचना मिलने के बाद थाना आजाद नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया । गोताखोरों क मदद से पुलिस देर रात तक युवक की तलाश में लगी हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks