स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले में एक युवती सहित युवक पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी, नारनौंद क्षेत्र का युवक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते काबू

 Youth including a girl caught in HSSC cet exam as fake candidates in Hisar district/ HSSC CET exam fake candidate, HSSC CET exam fake girl candidate, 


तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।

हिसार:   हिसार जिले में सीईटी (HSSC CET exam) में दूसरे की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए तीन परीक्षार्थी पकड़े गए। इनमें से एक एचएयू कैंपस स्कूल ( hau campus School ) exam centre और दो औम स्ट्रेलिंग ग्लोबल यूनिवर्सिटी ( Om Sterling Global University )  सेंटर से पकड़े गए। ये तीनों आरोपित अपने दोस्त का पेपर दे रहे थे, लेकिन फिंगर प्रिंट मिलान नहीं हुआ। तीनों आरोपित सुबह की शिफ्ट में पकड़े गए हैं। अब इन पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 



सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेंटर सुपरिटेंडेंट लेक्चरर सुनील कुमार ने बताया कि एचएयू सेंटर से अभ्यर्थियों की बायोमीट्रिक जांच रिपोर्ट एनटीए को भेजी थी। उसमें पता चला कि प्रदीप के फिंगरप्रिंट मिलान नहीं हुए हैं। हिसार जिले के गांव खेड़ी जालब निवासी गोपाल को फर्जी परीक्षा देते हुए पकड़ा है। गोपाल जींद जिले के हसनपुर निवासी प्रदीप की जगह परीक्षा दे रहा था, जोकि उसका दोस्त है।


पुलिस को दी शिकायत में सुपरिटेंडेंट डा. सुनील बेंदा ने बताया कि फतेहाबाद जिले के गांव बैजलपुर निवासी सचिन और गांव गोरखपुर निवासी विकाश का बायोमीट्रिक फिंगर प्रिंट मिलान नहीं हो रहा है। फतेहाबाद जिले के गांव फुलां वासी संदीप दोस्त सचिन की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहा था । जींद जिले के गांव दनौदा कला निवासी देवी प्रसन्न दोस्त विकाश की जगह फर्जी परीक्षा दे रहा था, लेकिन पकड़ा गया। दोनों दोस्तों का पेपर दे रहे थे।



म्हारी बहू बेटी भी छोरो से कम नहीं 

हांसी के गढ़ी गांव स्थित आरपीएस स्कूल में शाम के सत्र में युवती दूसरे के स्थान पर पेपर देते पकड़ी गई। उकलाना के चमारखेड़ा निवासी सुमित की पत्नी शारदा शिकारपुर निवासी सुनील की पत्नी कृष्णा के स्थान पर पेपर देते पकड़ी गई है



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |