वाहन चोरी के सात आरोपित गिरफ्तार
Sonipat Haryana news : Seven accused of vehicle theft arrested
तहलका न्यूज. सोनीपत
एंटी गैंगस्टर एक्टिविटि यूनिट व कुंडली थाना पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से दो-पहिया वाहन चोरी करने की वारदात में शामिल सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से दो आरोपितों को जमानत मिल गई। वहीं दो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि उनकी टीम ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपित सागर, सन्नी निवासी मोरखेड़ी रोहतक को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया। उन्हें अदालत मेंपेश किया। जहां से दोनों को जमानत मिल गई।
वहीं दूसरी घटना में जांच अधिकारी नवीन खरखौदा की टीम ने आरोपित आदित्य, व साहिल निवासी मटिण्डू को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। उसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
तीसरे मामले में कुंडली थाना पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित गौरव, हार्दिक व नीरज , निवासी बरोटा का है। आरोपितों के पास से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
खबरें ओर भी हैं :
हिसार में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन: चालान काटने पर भड़के; SP से कागजात पूरे कराने का मांगा समय
G20 : हरियाणा की मेजबानी से विदेशी मेहमान खुश, विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आ रहे हैं ये पकवान |


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks