स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रॉयल इनफील्ड में नई बुलेट स्टैंडर्ड 350 की हुई लॉन्चिंग, जाने क्या क्या है खास

 New Bullet Standard 350 launched in Royal Enfield


तहलका न्यूज। बुलेट चलाने वालों के लिए एक बार फिर से बुलेट कंपनी ने एक अच्छी खबर दी है फतेहाबाद में सिरसा रोड स्थित एसडीबी ऑटोमोबाइल पर नई स्टैंडर्ड 350 की लॉचिंग की गई। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के तौर पर पहुंचे एसएचओ महेन्द्र सिंह और नगरपरिषद उपप्रधान सविता टुटेजा ने बुलेट के नए मॉडलों को लाँच किया। 





एसडीबी ऑटोमोबाइल के संचालक सागर बजाज ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बुलेट के बारे में जानकारी देते हुए सागर बजाज ने बताया गया कि जो नई बुलेट स्टैंडर्ड 350 ग्राहकों के लिए आ रही है वह सिंगल डिस्क व डबल डिस्क के साथ लॉन्च की गई है। सिंगल डिस्क में दो कलर उपलब्ध है मिलिट्री रेट व मिलिट्री ब्लैक जबकि डबल डिस्क में तीन कलर उपलब्ध है जिसमें स्टैंडर ब्लैक, मेहरून जोकि इनका मिड वेरिएंट व टॉप वैरियंट ब्लैक गोल्ड ब्लैक मेड में उपलब्ध होगा।





 इनकी शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 1 लाख 73 हजार से शुरुआत है तो वही टॉप वैरियंट की कीमत एक्स शोरूम 2 लाख 15 हजार तक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नई बुलेट 350 नवीनतम जेवनबी प्लेटफार्म पर लॉन्च की गई है जो कि पहले मिडवेयर व हंटर गाड़ियों में आती थी जो काफी सफल हुई है। इस मौके पर शुची बजाज, सागर बजाज, शिवांश, रेहान बजाज, करण बजाज, विहान बजाज, भानू गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, गौरव चोपड़ा व अन्य मौजूद रहे।


खबरें ओर भी हैं :

जींद में काली चुन्नी ओढ़ आशा वर्कर्स का प्रदर्शन: मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, DC office के बाहर प्रदर्शन

सेफ सिटी के तहत पुलिस ने चलाया अभियान: 30 मनचले काबू, आवारागर्दी व हुड़दंगबाजी करने वालों की खैर नहीं।

हिसार में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन: चालान काटने पर भड़के; SP से कागजात पूरे कराने का मांगा समय

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की पिटाई: CYSS समर्थकों ने PUSU के प्रधान पद उम्मीदवार देवेंद्र पाल पर किया हमला |

G20 : हरियाणा की मेजबानी से विदेशी मेहमान खुश, विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आ रहे हैं ये पकवान |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |