स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कार व मोटरसाईकिल की भिड़ंत में उड़े परखच्चे

 Fatehabad Haryana news : Injured in collision between car and motorcycle



तहलका न्यूज फतेहाबाद। 

भट्टूकला क्षेत्र के गांव सूलीखेड़ा के समीप आदमपुर भट्टू मार्ग पर सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को भट्टूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। 





मिली जानकारी के अनुसार गांव सूलीखेड़ा निवासी गुरमीत, उसकी बहन सपना व महिला कमलेश मोटर साइकिल पर सवार होकर भट्टूकलां से अपने गांव सूलीखेड़ा जा रहे थे। जब वो सूलीखेड़ा के समीप रेलवे फाटक के मोड पर पहुंचे तो आदमपुर की तरफ से आ रही एक कार की सामने से भिड़ंत हो गई। जिससे मोटर साइकिल सवार तीनों घायल हो गए । आसपास के लोगों ने तुरन्त एम्बुलेंस की सहायता से भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मैडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। 


खबरें ओर भी हैं :

जींद में काली चुन्नी ओढ़ आशा वर्कर्स का प्रदर्शन: मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, DC office के बाहर प्रदर्शन

सेफ सिटी के तहत पुलिस ने चलाया अभियान: 30 मनचले काबू, आवारागर्दी व हुड़दंगबाजी करने वालों की खैर नहीं।

हिसार में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन: चालान काटने पर भड़के; SP से कागजात पूरे कराने का मांगा समय

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की पिटाई: CYSS समर्थकों ने PUSU के प्रधान पद उम्मीदवार देवेंद्र पाल पर किया हमला |

G20 : हरियाणा की मेजबानी से विदेशी मेहमान खुश, विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आ रहे हैं ये पकवान |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |