स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में युवक ने किया सुसाइड, सुसाइड नोट में युवक पर लगाया आरोप

 


तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़। 


हिसार में कपड़ों के शोरूम के मैनेजर द्वारा डिग्गी में कूद कर आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। डिग्गी में किसी के डूबने की सूचना मिलती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने सुसाइड नोट और मृतक के परिजनों के बयान पर एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 






मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि हिसार के महावीर कॉलोनी के जंगल की डिग्गी में कोई युवक डूबा हुआ है। सूचना मिलती पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची और कड़ी में मशक्कत के बाद जल घर की डिग्गी से शल को बाहर निकाला। मृतक की पहचान हिसार के कपड़ों के शोरूम के मैनेजर रवि के रूप में हुई। 





मृतक रवि के भाई शुभम ने बताया कि उसका भाई रवि काफी दिनों से परेशान चल रहा था लेकिन किसी को कुछ बता नहीं पा रहा था। जब सोमवार रात को कभी घर आया तो उसने उसकी परेशानी का कारण पूछा तो शुरुआत में रवि आनाकानी करता रहा। लेकिन बार-बार पूछने पर रवि ने बताया कि विक्की शर्मा नाम के व्यक्ति ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। इसी बात को लेकर वो परेशान रहता है। 





शुभम ने बताया कि रात को यह कह कर सो गए कि सुबह उठकर इस मसले पर बातचीत कर समझा लेंगे, चिंता करने की कोई बात नहीं है। लेकिन मंगलवार की सुबह जब वह उठा तो देखा कि अरे अभी उसकी चारपाई पर नहीं है और ना ही उसका बैग वहां पर दिखाई दिया। परिजनों से पूछताछ करने पर भी रवि के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वह उसकी क्लास करने के लिए आसपास निकल पड़ा। 





जब वह तलाश करते हुए महावीर कॉलोनी के जल घर के पास पहुंचा तो वहां पर रवि का बैग पड़ा हुआ दिखाई दिया। उसके बाद उसने जल घर के लिए की तरफ देखा तो पानी में रवि की चप्पलें तैर रही थी। उसने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब 11 बजे रवि के शव को बाहर निकाला जा सकता है। पुलिस ने जब रवि के बैक की जांच की तो उसके अंदर सुसाइड नोट बरामद हुआ। जिसमें लिखा हुआ था अरबी शर्मा ने उसे जान से मारने की धमकी दी है इसलिए वह यह दुनिया छोड़कर जा रहा है। पुलिस नाम मृतक के सुसाइड नोट व परिजनों के बयान पर विक्की शर्मा नामक युवक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |