स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

अज्ञात परिस्थितियों में युवती की मौत, पुलिस ने चिता से निकाला शव

 Haryana Fatehabad news : Girl dies under unknown circumstances, police takes out dead body from funeral pyre

पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की 



तहलका न्यूज फतेहाबाद। 

फतेहाबाद के जाखल थाना अंतर्गत गांव म्योंद कलां में एक 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन टोहाना के एक निजी अस्पताल ने घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचा दी। सूचना के बाद टोहाना डीएसपी शमशेर सिंह, नायब तहसीलदार परमजीत सिंह, जाखल थाना प्रभारी जगदीश चंद्र व अन्य पुलिस अधिकारी पुलिस की टीम सहित मौके पर पहुंचे। 



पुलिस ने लड़की के शव को शमशान घाट में चिता से निकालकर उसकी शव बरामद किया। जानकारी के मुताबिक राजपूत ओड समुदाय की एक 18 वर्षीय लड़की ने कोई नशीला पदार्थ का सेवन कर लिया जिसको परिजन उठाकर टोहाना के एक निजी अस्पताल में ले गए। 




डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। लेकिन लड़की ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी सूचना टोहाना के निजी अस्पताल से पुलिस को एक लड़की द्वारा नशीला पदार्थ खाने के बारे में सूचना मिली। इसके पश्चात टोहाना डीएसपी शमशेर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल सहित गांव म्योंद कला में पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु टोहाना के सामुदायिक अस्पताल में पहुंचाया है। 





वहीं मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही हैं। जानकारी के लड़की बीए की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उनके पिता विदेश में गए हुए है। लड़की के परिजनों का कहना है की लड़की को हार्ट अटैक हुआ है, जिस वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस के अनुसार लड़की ने जहर खाया है। अस्पताल की तरफ से पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली है। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एसएफएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए ।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |