स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 8 को नारनौंद में : मुख्यमंत्री के लंच के फैसले से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष

Haryana Chief Minister Manohar Lal in Narnaund on 8: Fury among BJP workers due to Chief Minister's lunch decision

जजपा विधायक गौतम के आवास पर CM द्वारा लंच के कार्यक्रम को लेकर रोष

भाजपा कार्यकर्ता रोष प्रकट करते हुए।


तहलका न्यूज नारनौंद : सुनील कोहाड़। 


पिछले 4 सालों से नारनौंद हल्के की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। क्योंकि जजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम ने हल्के में कोई विकास कार्य नहीं करवाए हैं। जितना विकास कार्य कैप्टन अभिमन्यु के कार्यकाल में हुआ था और जो सड़के बनी थी उन सड़कों पर गौतम के कार्यकाल में वे सड़कें गढ्डों में तब्दील हो चुकी हैं। यह बातें भाजपा कार्यकर्ता अमित यादव संदीप गौतम शाहिद अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं में जनससंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा विधायक रामकरण गौतम के आवास पर लॉन्च करने का विरोध करते हुए कहें। 







भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक गौतम ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और भाजपा के खिलाफ जहर उगलकर जनता के  कीमती वोट को हथियाने का काम कर विधायक बने थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक रामकुमार गौतम पिछले 4 साल से नहीं तो किसी गांव में गए हैं और ना ही हल्के विकास के नाम पर कोई ईट लगाई है। जब मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम करने के लिए नारनौंद आ रहे हैं तो प्रशासन भी सड़कों पर बने गहरे गड्ढों की लीपापोती करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि विधायक रामकुमार गौतम को हलके के विकास पर लोगों से कोई मतलब नहीं है। वह विकास के नाम पर नहीं बल्कि जनता को गुमराह कर विधायक बने हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का उनके आवास पर लंच करना सरासर गलत है। जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष बना हुआ है। 





उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को किसी बीजेपी के आम कार्यकर्ता के घर लंच करना चाहिए। अगर मुख्यमंत्री ने विधायक गौतम के आवास पर लॉन्च किया तो आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि हल्के में विधायक गौतम का अब कोई जन आधार नहीं बचा। उन्होंने कहा कि जब पहली बार रामकुमार गौतम भाजपा से विधायक बने तो वह कांग्रेस में शामिल हो गए और जब जजपा से विधायक बने तो जजपा के खिलाफ जहर उगलना शुरू कर दिया। अगर विधायक रामकुमार गौतम चाहते तो गठबंधन की सरकार में रिकॉर्ड तोड़ विकास करवा सकते थे। लेकिन उन्होंने 4 साल में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे उनकी उपलब्धियां गिनाई जा सके। इस अवसर पर अमित यादव, सेवा सिंह सेन, संदीप सेन, सुरेंद्र गौतम, ईश्वर सिंह, संदीप गौतम इत्यादि मौजूद थे।




गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद रैली को संबोधित करते हुए इशारों इशारों में कहा था कि हलके के विकास की चाबी आपके पास है। हलके के लोगों ने समझा था कि मुख्यमंत्री गौतम को वोट देने की बात कर रहे हैं। जजपा का चुनाव चिन्ह चाबी है। के बाद मुख्यमंत्री फिर से लोगों से रूबरू होने के लिए पहुंचे तो वह लोगों को समझा नहीं पाए थे कि प्रदेश के खजाने की चाबी कैप्टन अभिमन्यु के पास है और वह इसी की बात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बात का लोगों ने दूसरा मतलब निकाल लिया और चुनाव में भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु को हराकर जीत का सहारा गौतम के सिर पर सजा दिया। जिसका खामियाजना हल्के की जनता आज तक भुगत रही है। 


खबरें ओर भी हैं :

जींद में काली चुन्नी ओढ़ आशा वर्कर्स का प्रदर्शन: मांगें न मानने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, DC office के बाहर प्रदर्शन

सेफ सिटी के तहत पुलिस ने चलाया अभियान: 30 मनचले काबू, आवारागर्दी व हुड़दंगबाजी करने वालों की खैर नहीं।

हिसार में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन: चालान काटने पर भड़के; SP से कागजात पूरे कराने का मांगा समय

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता की पिटाई: CYSS समर्थकों ने PUSU के प्रधान पद उम्मीदवार देवेंद्र पाल पर किया हमला |

G20 : हरियाणा की मेजबानी से विदेशी मेहमान खुश, विदेशी मेहमानों को खूब पसंद आ रहे हैं ये पकवान |

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |