सुलचानी गांव के सरपंच के खेत की फसल की नष्ट, मामला दर्ज
Narnaund news : crop was destroyed by spraying pesticide in the crop standing in the field of Sulchani Sarpanch.
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़।
हिसार जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव सुलचानी के सरपंच के खेत में खड़ी धान की पौध को कीटनाशक छिड़क कर नष्ट करने का मामला संज्ञान आया है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ फसल को कीटनाशक से जलाने, काटने और ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करने के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सुलचानी के सरपंच मनजीत ने नारनौंद थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुमन के नाम से उसने ढाई एकड़ जमीन सुरेंद्र से खरीदी थी। सरपंच ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके द्वारा जमीन पर कब्जा लेने के एक महीने बाद सुरेन्द्र की भाभी कलावती व उसके भतीजे मनोज ने उसके वह उसकी पत्नी के साथ हाथापाई कर धक्का मुक्की कर उनको खेत से बाहर निकाल दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने 2 जुलाई को नारनौंद थाना पुलिस को दी थी।
ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज
उन्होने कृषि विभाग को जांच के आदेश दिए जिसकी रिपोर्ट कीटनाशक के छिड़काव द्वारा 60 से 70 प्रतिशत फसल नष्ट की पाई गई। फिर सबूत मिटाने के लिए दराती से उसे काटने की कोशिश की। जिसकी शिकायत 13 जुलाई को नारनौंद पुलिस को दी। इसके बाद आरोपितों ने अपने सबूत मिटाने के लिए किसी के ट्रैक्टर से बची हुई फसल को भी नष्ट कर दिया । जिसके सभी विडियो व सबूत उसके पास मौजूद हैं। ट्रैक्टर मालिक ने पुलिस के सामने फसल को नष्ट करने की बात कबूल की है।
को दी। 3 जुलाई को उसी खेत में उसके द्वारा बोई गई धान की पौध को कीटनाशक का छिड़काव कर नष्ट कर दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने नारनौंद के एस.डी.एम. विकास यादव


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks