नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज
Narnaund area village in Rajpura :
तहलका न्यूज, नारनौंद :
नारनौंद उपमंडल के गांव राजपुरा की एक दिव्यांग महिला व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
गांव राजपुरा निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। एक अगस्त की सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में गया तो उसके खेत की डोल ट्रैक्टर से काटी हुई थी। उसके खेत का पानी संजय के खेत मे जा रहा था। उसके चाचा संजय को पानी रोकने व डोल पर मिट्टी लगाने के लिए बोला तो गाली गलौच करने लगा। उसने उसके सिर पर दांत मारा उसके बाद उसने अपने घरवालों को आवाज दी तो उसके पिता वहां पहुचे तो संजय, उसकी पत्नी मूर्ति व उसकी बेटी प्रियंका लाठी बिण्डे के साथ उसके पिता को पकड़कर उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके पिताजी बेहोश हो गए। उसके बाद उसकी दिव्यांग भाभी पूजा के साथ हाथापाई कर मारपिट की। उसके बाद उसका भाई प्रमोद व चचेरा भाई अनूप को आता देखकर सभी मौके से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें : चिंतग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई पहचान, बास एरिया में ड्रैन में डूबने से किसान की मौत |
गौरतलब है कि विनोद और संजय का परिवार एक ही है। लेकिन पिछले काफी सालों से दोनों के परिवारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर काफी खिंचतान चली आ रही है। दोनों के खेत भी एक साथ है। इस पुराने रंजिश को लेकर कभी विनोद पक्ष तो कभी संजय पक्ष इस मामले को लेकर पुलिस की शरण में जाते रहे हैं। लेकिन आज तक इन दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाई है। अब देखना होगा कि इन दोनों परिवारों के बीच यह रंजिश किस हद तक जाती है। असल में इस झगड़े का कारण क्या रहा है और इसमें कितनी सच्चाई है इसका पता तो पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks