जींद में हांसी ब्रांच नहर में डूबा व्यक्ति:3 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग; दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतरा था
jind ki taaja khabar : Person drowned in Hansi branch canal in Jind: no clue found even after 3 hours; went down to take a shower with friends
तहलका न्यूज जींद।
हरियाणा के जींद शहर के बीच से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर में नहा रहा एक व्यक्ति पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही लोगों की नहर पर भारी भीड़ लग गई। व्यक्ति की तलाश की जा रही है, लेकिन दोपहर बाद तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। मौके पर पुलिस और गांव के लोग जुटे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक गांव अशरफगढ़ निवासी चूना हैंडपंप लगाने का काम करता था। वह शादी-शुदा है। गुरुवार को किसी काम से जींद शहर में आया हुआ था। दोपहर को दोस्तों के साथ मीट मार्केट के पास नहर में नहाने के लिए उतर गए। चूना के साथी तो नहा कर बाहर निकल गए, लेकिन चूना बाहर नहीं आ पाया।
दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और जिन्हें तैरना आता था, वह उसे ढूंढने के लिए उतरे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उसके घर वालों तक सूचना पहुंचाई गई। दोपहर बाद 4 बजे तक चूना का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks