स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

चिंतग नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, नहीं हुई पहचान, बास एरिया में ड्रैन में डूबने से किसान की मौत |

 narnaund news: Dead body of unknown youth found in Chintag canal



तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़ : 

नारनौंद उपमंडल के गांव पाली के पास नहर में एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ आ रहा था । सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को नहर से निकला। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।



गांव पाली के पास स्थित हिसार मेजर ब्रांच नहर में करीब 20 वर्षीय युवक का शव तैर रहा था। जैसे ही कुछ लोगों ने देखा तो ऐसी सूचना गांव में दी। सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और सभी ग्रामवासी नहर पर पहुंच गए। सरपंच मंदीप ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकाला। शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल भेज दिया है। 72 घंटे तक शव को वहीं पर पहचान के लिए रखा जाएगा।

पाली गांव के पास नहर में मिला लावारिस शव । 



ड्रेन में डूबने से किसान की मौत


तहलका न्यूज, नारनौंद ।  भाटोल जाटान के किसान सोमबीर सिंह की ड्रेन में डूबने से मौत हो गई। उसके शव का हांसी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।


पुलिस को दिए बयान में भाटोल निवासी संदीप ने कहा कि कल सुबह करीब नौ बजे वह और उसका भाई सोमबीर (42) अपने खेत में पानी लगाने के लिए गके हुए थे। सोमबीर । पीछे नहर पर चक्कर लगाने के लिए चला गया। काफी देर होने पर भी सोमबीर वापस अपने खेत मे लौट कर नहीं आया तो वह उसका इंतजार कर उसको देखने के लिए नहर की तरफचल पड़ा। संदीप ने कहा कि जब वह पक्की नाली से नहर की तरफ जा रहा था और ड्रेन पर पहुंचा तो देखा कि सोमबीर ड्रेन मे पड़ा है। उसका मुंह पानी में डूबा हुआ था। सोमबीर को हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सोमबीर की मौत अचानक नाली से पैर फिसलने के कारण ड्रेन में गिर कर डूबने से हुई है।


ये भी पढ़ें : नारनौंद क्षेत्र के गांव में दिव्यांग महिला सहित अन्य लोगों के साथ मारपीट, मामला दर्ज 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |