निकाय मंत्री ने करीब आधा दर्जन गांवों में जनसंवाद कर सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
hisar ki taaja khabar: Civic Minister held public dialogue in about half a dozen villages and heard the problems of the people.
गांव न्याणा, खरकड़ी, भगाणा, लाडवा तथा हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।शहरी स्थानीय निकाय डॉ कमल गुप्ता ने शुक्रवार गांव न्याणा, खरकड़ी, भगाणा, लाडवा तथा हिसार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी, साथ ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
अपने संबोधन में शहरी स्थानीय निकाय डॉ कमल गुप्ता ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि अपने 9 साल के कार्यकाल में राज्य सरकार ने अनेक विकास कार्य करवाए हैं। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पूर्व की सरकारों से कहीं अधिक काम हुआ है और वो भी कम लागत पर। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था लेकिन हमारी सरकार ने इस पर अंकुश लगाया और अब कम लागत में अच्छी गुणवत्ता का काम होता है। प्रदेश में पर्ची-खर्ची के बिना युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं।
उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों को 5 गांव में जनसंवाद कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं ताकि गांव की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों के फायदे एवं कमियों को सरकार तक पहुंचाने का एक बेहतरीन माध्यम है। डॉ गुप्ता ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए गए हंै। निकाय मंत्री ने गांव न्याणा स्थित गौशाला के निर्माण कार्यों के लिए 2 लाख रुपये तथा लाडवा गौशाला के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि शहरों की तर्ज पर गांवों में भी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। निकाय मंत्री ने कहा कि हरियाणा पहला ऐसा प्रांत है, जहां पर परिवार पहचान-पत्र को शुरू किया गया है, इसके तहत 72 लाख परिवार पहचान पत्र बनाए जा चुके हैं परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को घर बैठे सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाएं, जिसमें बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड, बुढ़ापा व विधवा पेंशन आदि योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा ऋण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख का ध्यान रखना सरकार का दायित्व है। गरीब का अधिकार गरीब को ही मिलेगा, इसके तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंद लोगों का इलाज किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक वेद नांरग, पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू, हिसार एसडीएम जयवीर यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks