स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उकलाना में अफीम सहित जींद व हिसार जिले के दो, हांसी, हिसार में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Hisar crime news : Two from Jind and Hisar districts along with opium in Uklana, two arrested in case of motorcycle theft in Hansi, Hisar.

 अफीम सहित मोटरसाइकिल सवार दो युवक काबू।



तहलका न्यूज, उकलाना: सुनील कोहाड़। 

    नई अनाज मंडी, उकलाना चौकी पुलिस ने   मार्बल फैक्ट्री उकलाना से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू कर 238 ग्राम अफीम बरामद की है। वहीं हिसार सीआईए पुलिस ने सुखदा अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक व हांसी पुलिस की भाटला चौकी पुलिस ने भी मार्बल फैक्ट्री के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। 



     चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मार्बल फैक्ट्री के पास मोटरसाइकिल सहित खड़े दो युवकों को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम गांव साहू निवासी नवभारत उर्फ भूरिया और खापड़ जिला जींद निवासी अनिल उर्फ सेंटी बताया।  नियमनुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उपरोक्त दोनो युवकों के कब्जे से पॉलिथिन की थैली में क्रमश: 34 और 204 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद कुल 238 ग्राम अफीम और मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर नवभारत उर्फ भूरिया और अनिल उर्फ सेंटी के खिलाफ थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उन्हे गिरफ्तार किया गया है।




*मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।*

तहलका न्यूज, हिसार: सुनील कोहाड़। 

      हिसार सीआईए पुलिस टीम ने सुखदा अस्पताल के सामने से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी आजाद नगर निवासी विश्वास को थाना अर्बन एस्टेट में आईपीसी की धारा 379 के तहत 603 दिनांक 14.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।



    मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह ने बताया कि नई सब्जी मंडी निवासी सचिन ने अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी में सुखदा अस्पताल की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर अभियोग अंकित कर कार्रवाई करते हुए आरोपी विश्वास को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी विश्वास ने अपने साथी विजय के साथ मिलकर अस्पताल के सामने पार्किंग से मोटरसाइकिल चुराई थी। पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में पहले ही एक आरोपी शिव नगर हिसार निवासी विजय को गिरफ्तार कर उससे चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।





मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोप में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार   

तहलका न्यूज, हांसी: सुनील कोहाड़। 

हांसी सदर थाना के अंतर्गत आने वाली भाटला  पुलिस चौकी ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान सुनील वासी सिंघवा राघो के रूप में हुई । जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर विक्रम वासी निडाना की मोटरसाइकिल सिंघवा राघो गांव से चोरी कर ली थी। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही मोटरसाइकिल बरामद करके गिरफ्तार किया जा चुका है । सुनील उपरोक्त गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया हैं  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |