स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सितम्बर में हांसी व महम को मिल सकती है बड़ी सौगात, हिसार, सिरसा सहित पंजाब के लोगों को होगा फायदा

Direct train can run from Hansi to Meham, Rohtak and Delhi this month

हांसी से महम, रोहतक और दिल्ली के लिए इस महीने दौड़ सकती है सीधी रेल, प्रोजेक्ट पूरा



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़। 

सितंबर का महीना हांसी शहर के अलावा महम के लोगों के लिए सौगात लेकर आने वाला हो सकता है। क्योंकि हांसी शहर से महम के रास्ते रोहतक दिल्ली जाने वाली रेलवे लाइन का प्रोजेक्ट कार्य पूरा हो चुका है। इस महीने के अंत तक इस रेलवे लाइन पर ट्रेन की सिटी सुनाई दे सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि गढ़ी रेलवे स्टेशन से हांसी स्टेशन तक सीआरएस का कार्य भी 10 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। 




हांसी से महम, रोहतक के रास्ते दिल्ली को रेलवे लाइन से जोड़ने वाली रेलवे लाइन के प्रोजेक्ट की डेट लाइन वैसे तो कई बार बढ़ाई गई। लेकिन इस बार 31 अगस्त 2023 तय की गई थी। इस बार रेलवे के इंजीनियरों और ठेकेदार ने इस कार्य को डेट लाइन खत्म होने से पहले ही कार्य को पूरा कर लिया गया है। रोहतक से महम स्टेशन तक रेलवे लाइन बिछाने और स्टेशनों का कार्य पहले ही पूरा हो चुका था और प्यास लगाए जा रहे थे कि रोहतक से महम तक पहले ही ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। लेकिन सोरखी व अन्य कुछ जगहों पर आई दिक्कतों के सुलझ जाने के बाद आगे का रास्ता साफ होने के कारण इस रूट पर अभी तक ट्रेन नहीं दौड़ पाई। महम से गढ़ी स्टेशन तक रेलवे ने सीआरएस का कार्य 12 अगस्त को पूरा कर लिया गया था। लेकिन गढ़ी से हांसी रेलवे स्टेशन तक सीआरएस नहीं हो पाई थी। 





गढ़ी गांव के स्टेशन से हांसी रेलवे स्टेशन तक होने वाले कर्स को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी। अधिकारियों का मानना हैं कि 10 सितंबर तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। क्योंकि 12 अगस्त को महम स्टेशन से गढ़ी स्टेशन तक सीआरएस का कार्य रेलवे अधिकारी आरके शर्मा ने निरीक्षण कर पूरा कर दिया था। 






इस रेलवे लाइन पर सीआरएस का करिए पूर्ण हो जाने पर हांसी हिसार, सिरसा , फतेहाबाद और पंजाब के अनेक शहरों की कनेक्टिविटी सीधी दिल्ली से जुड़ जाएगी। इससे पहले सरस हिसार के रास्ते दिल्ली जाने वाली रेलगाड़ियां को भिवानी होकर जाना पड़ता था। लेकिन इस रेलवे टाइम के प्रोजेक्ट को पूरा होने के बाद रेल गाड़ियों को भिवानी नहीं जाना पड़ेगा और वो हांसी से महम, रोहतक रोहतक होते हुए सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो पाएंगी। इससे यात्रियों के समय में तो बचत होगी ही साथ ही उनकी जेब पर पढ़ने वाला अतिरिक्त खर्च भी काम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |