स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

काला बड़ाला हत्याकांड में फौजी गिरफ्तार, पूछताछ में बड़ा खुलासा

  Hansi news : Soldier arrested in Kala Badala murder case, big disclosure in interrogation



तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़ : 

काला बड़ाला मर्डर मामले में फरार मुख्य आरोपित सिकंदर फौजी को हांसी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सिकंदर फौजी हांसी सेक्टर 5 में अपनी मां से मिलने आया था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार किया। सिकंदर फौजी गाड़ी में हांसी आया था। 17 जनवरी को जीतपुरा गांव के समीप हुई गैंगवार में जोनी व उसके भाई फौजी सहित सात आरोपितों ने प्रदीप लोहार उर्फ काला बडाला की गाड़ी को टक्कर मारकर उसे रोका और उसे गाड़ी से उतार गोली मारकर हत्या कर दी थी । पुलिस ने गाड़ी चालक सुनील के बयान पर जोनी सहित तीन युवकों को नामजद करते हुए सात के खिलाफ केस दर्ज किया था।


 पुलिस ने इस मामले में जोनी सहित अन्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था । कुछ दिन पहले ही पुलिस ने सिकंदर गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके पास से छह पिस्तौल व 31 कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किए थे। गिरफ्तार किए गए इन चारों आरोपितों ने हिसार में चूड़ामणी अस्पताल के पार्टनर संजू यादव की हत्या को अंजाम देना था। आरोपितों को सिकंदर फौजी ने हथियार उपलब्ध करवाए थे। सिकंदर अपने नाम से नया गैंग खड़ा करना चाहता था। इसके लिए वह नई उम्र के युवाओं को अपनी गैंग में शामिल कर रहा था।



कैप्टन अभिमन्यु और गौतम के बीच बढ़ी दरार? मंच पर मुख्यमंत्री को देना पड़ा दखल, क्या है कारण पढ़े ये अब तक की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

प्रदीप जमावडी की हत्या का बदला लेने के लिए प्रदीप लोहार की मौत को अंजाम दिया था। प्रदीप जमावड़ी जोनी और उसके भाई फौजी सिकंदर का अच्छा दोस्ता था। हत्या के बाद आरोपितों ने पिस्तौल के बल पर एक गाडी छीनी था और उसी में भागे थे। कुछ दूरी पर आरोपितों ने गाड़ी को रास्ते में छोड़ दिया था। उसके बाद हिसार में एक गाड़ी को छीन राजस्थान भागे थे। सभी आरोपित अलग-अलग फरार हुए थे ।


खबरें और भी हैं...


1509 धान के रेट पिछले वर्ष से ज्यादा, जाने कितने रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा,

हिसार में सड़कों पर कांग्रेस की गुटबाजी: हुड्‌डा और सैलजा-सुरजेवाला समर्थकों ने निकाली अलग-अलग भारत जोड़ो यात्रा

रोहतक में महिला घर छोड़कर बच्चों सहित फरार, पहले भी छोड़ चुकी घर |

नूंह हिंसा के साजिशकर्ताओं की सूचना देने पर हमला: सरपंच के ससुर को लात-घूंसों से पीटा; फिरोजपुर झिरका विधायक के समर्थक पर FIR

गुरुग्राम में कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश: दिल्ली में G-20 मीटिंग की वजह से फैसला; फरीदाबाद में मेट्रो से जाने की सलाह

करनाल में मिला नवजात बच्ची का शव: कपड़े में लपेट कर खाली प्लाट में फेंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

मुख्यमंत्री का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकार में पर्ची-खर्ची से मिलती थी नौकरी, हमने मिशन मैरिट







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |