नारनौंद में देसी अंदाज में जन संवाद करेंगे सीएम, क्या गौतम के आवास पर लंच करने जाएंगे कैप्टन अभिमन्यु ?
CM will hold public dialogue in desi style in Narnaund
गांव की देसी झलक दिखाने के लिए मंगवाए गए मुड्ढे व खाट, गौतम के आवास पर लंच करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष
तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़।
मुख्यमंत्री ठेठ हरियाणवी अंदाज में जनता के साथ जन संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल को भी देसी अंदाज का टच देकर पूर्ण रूप से हरियाणवी माहौल तैयार करने में सरकार जुटी हुई है। कार्यक्रम के लिए भी प्रशासन ने अलग-अलग गांव से मुड्ढे व खाट मंगवाई है। मंच पर मुड्ढे रखे जाएंगे। वहीं गौतम के आवास मुख्यमंत्री द्वारा लंच करने के कार्यक्रम को लेकर कैप्टन समर्थकों में रोष देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या समर्थकों के रोष के बावजूद कैप्टन अभिमन्यु भी सीएम के साथ लंच करने गौतम के आवास पर जाएंगे या नहीं ?
प्रशासन के अधिकारियों के लिए भी मंच के दोनों तरफ मुड्ढे लगाए जाएंगे। मंच के सामने दरी व उनके पीछे खाट बिछाई जाएगी। मंच को भी मिट्टी से लीपकर तैयार किया गया है। सजावट के लिए आंगनबाड़ी विभाग द्वारा मटके तैयार किए जा रहे हैं। मंच पर मुख्यमंत्री के सामने कोई ड्राइफ्रूट में मिठाई नहीं जाएगी बल्कि नारियल पानी की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए कुछ किसान संगठन लगातार रणनीति तैयार कर रहे हैं। वहीं, सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों ने भी एक बैठक करके सर्व समिति से निर्णय लिया है कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। जब तक सरकार सरपंचों की सभी मांगे पूरी नहीं करती तब तक सरकार का विरोध करते रहेंगे।
नारनौंद में होने वाले कार्यक्रम का भी सरपंच विरोध करेंगे। विधायक रामकुमार गौतम के आवास पर मुख्यमंत्री भोज करने के लिए जाएंगे। वहीं, पूरे हल्के की निगाह इस बात पर है कि क्या कैप्टन अभिमन्यु भी गौतम के आवास पर मुख्यमंत्री के साथ खाने में शामिल होंगे। कुछ भाजपा कार्यकर्ता दबी जुबान से गौतम के आवास पर जाने का विरोध कर चुके हैं।
जब नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु विधायक बने और सरकार में वित्तमंत्री बने तो नारनौंद हल्के में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए थे। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब से रामकुमार गौतम विधायक चुने गए हैं तब से लेकर अब तक हल्के में विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं हुआ। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रामकुमार गौतम ने 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कैप्टन अभिमन्यु के खिलाफ जनता के वोट हथियाना का काम किया था। ऐसे में मुख्यमंत्री महाकाल का उनके आवास पर लंच करना भाजपा कार्यकर्ताओं को नागुजार लग रहा है।
भिवानी में छात्र को लात-घूसों से पीटा: 8-10 युवकों ने किया हमला, वारदात CCTV में कैद
1509 धान के रेट पिछले वर्ष से ज्यादा, जाने कितने रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा,
रोहतक में महिला घर छोड़कर बच्चों सहित फरार, पहले भी छोड़ चुकी घर |
करनाल में मिला नवजात बच्ची का शव: कपड़े में लपेट कर खाली प्लाट में फेंका, CCTV खंगाल रही पुलिस
मुख्यमंत्री का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकार में पर्ची-खर्ची से मिलती थी नौकरी, हमने मिशन मैरिट


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks