फसल कटाई में जुटे युवकों में घमासान, नंगा कर जबरदस्ती ...
Rewari news today : Argument among the youths engaged in harvesting, forced to strip
पहले जबरन शराब पिलाने का आरोप , दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज
तहलका न्यूज रेवाड़ी ।
रेवाड़ी जिले के गांव बुड़ौली में फसल कटाई में जुटे युवकों में पुरानी रंजिश को लेकर हाथापाई हो गई। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। एक पक्ष ने जहां मारपीट करने व नंगा कर जबरदस्ती शराब पिलाने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरे पक्ष ने मारपीट करने व बर्बाद करने की धमकी का आरोप लगाया है।
डहीना चौकी पुलिस को दी शिकायत में गांव बुड़ौली के प्रदीप कुमार ने कहा कि जब वह अपने खेत में फसल कटाई कर रहा था तो अजित नाम का युवक उसके पास पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने हाथापाई शुरू कर दी और धमकी दी कि उसे बर्बाद करके रहेगा। प्रदीप कुमार ने कहा कि पहले भी अजित ने उसके साथ बदतमीजी की थी। जिसकी शिकायत उसने पुलिस को थी । उस शिकायत को लेकर भी अजित उससे रंजिश रखता है और जान से मारने की धमकी देता है।
डहीना चौकी पुलिस को दी शिकायत में बुड़ौली के अजित सिंह ने कहा कि गांव के ही प्रदीप सिंह के साथ किसी बात को लेकर रंजिश पिछले कई सालों से चली आ रही है। 6 सितम्बर को जब वह फसल कटाई में जुटे मजदूरों के लिए चाय लेने के लिए जा रहा था तो प्रदीप सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करते हुए उसे नंगा कर दिया। यहां तक उन्होंने उसके मुंह में शराब डालने की कोशिश की। इससे पहले भी उसके साथ हरकत हो चुकी है । जिस पर आरोपियों ने उसके खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज करा दिया गया। उसे जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिवानी में छात्र को लात-घूसों से पीटा: 8-10 युवकों ने किया हमला, वारदात CCTV में कैद
1509 धान के रेट पिछले वर्ष से ज्यादा, जाने कितने रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा,
रोहतक में महिला घर छोड़कर बच्चों सहित फरार, पहले भी छोड़ चुकी घर |
करनाल में मिला नवजात बच्ची का शव: कपड़े में लपेट कर खाली प्लाट में फेंका, CCTV खंगाल रही पुलिस
मुख्यमंत्री का विपक्ष पर निशाना, पहले की सरकार में पर्ची-खर्ची से मिलती थी नौकरी, हमने मिशन मैरिट


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks