नारनौंद में सीएम दिखे एक्शन में : नौकरियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया तो सीएम ने कहा विपक्ष के आदमी, झूठी शिकायतें देने वालों पर कार्रवाई के आदेश,
CM seen in action in Narnaund: When the issue of corruption in jobs was raised, the CM said, the men of the opposition, ordered action against those who gave false complaints,
गाव गुराना में जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा बिना सबूत हमें बदनाम करने की विपक्ष की साजिश
तहलका न्यूज, नारनौंद : सुनील कोहाड़।
नारनौंद हल्के में शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव गुराना से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। जम्मू मुख्यमंत्री मंच पर लोगों को कह रहे थे कि उनकी सरकार में बिना प्रति और बिना खर्चे के मेरिट के आधार पर नौकरी दी जा रही हैं तो एक जिओ के निकले होकर नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जरूर विपक्ष का आदमी है और हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। हमें बदनाम करने वाले इस प्रकार के झूठी शिकायत है लेकर आते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
जनसंवाद कार्यक्रम का दौरान गांव गुराना में एक युवा ने मुख्यमंत्री के सामने खड़े होकर कहा कि सीएम साहब आपके राज में नौकरियों में सरे आम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री ने युवक से इस बारे में सबूत मांगे तो वह मौके पर केवल व्हाट्सएप मैसेज और चैटिंग व कुछ शिकायत ही दिखा पाया। जबकि युवा का आरोप है कि उसके पास इस मामले में पुख्ता सबूत है और होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर सरे आम रुपए मांगे जा रहे हैं। जब वह सबूत दिखाने के लिए मुख्यमंत्री के पास जाने लगा तो पुलिस कर्मचारियों ने उसे रोक लिया। मुक्त सबूत दिखाने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब विपक्ष की चाल है और हमें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उनके राज में नौकरियां बिना पर्ची और बिना खर्चे के मेरिट के आधार पर बिना भेदभाव दी जा रही है।
गांव गुराना, नारनौंद और उगालन गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर के साथ पूर्व वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, जिला उपायुक्त उत्तम सिंह, हांसी पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को हांसी के नजदीकी गांव ढ़ाणा कलां में सीएम मनोहर लाल ने जनसंवाद कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने पर जिला खेल अधिकारी विरेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया था।
गौरतलाप है कि मुख्यमंत्री भले ही जनता की नाराजगी को दूर करने और उसके मूड को भापने के लिए लोगों के बीच जाकर जनसंवाद कर रहे हों। लेकिन वह उनकी सरकार के खिलाफ कोई भी बात और शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। जब भी कोई उनकी सरकार पर किसी भी प्रकार का आरोप लगता है तो मुख्यमंत्री उसे विपक्ष का आदमी बता देते हैं। सिरसा जिले में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जब कुछ लोगों ने समस्या उठाई तो मुख्यमंत्री ने कहा दिया था कि यह सब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता है। जब 6 सितंबर को फैंसी हलके के गांव थुराना में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसंवाद कर रहे थे तो भाटोल गांव की महिला ने कहा था कि गांव में फैक्ट्री लगवा दो साहब हम महिलाओं को रोजगार मिल जाएगा। तो मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कह दिया था कि जब चंद्रयान चार चांद पर जाएगा तो चांद पर फैक्ट्री लगवा देंगे। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भारतीयों पर रोक लगाने संबंधी बात पर माथा ठीक करने तक की बात कह चुके हैं। लेकिन बाद में अपनी बात को वापस ले लिया था। ऐसे कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का ये कार्यक्रम किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks