स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

छात्रा ने प्रिंसिपल के सिर में मारी ईंट, प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल

Sonipat ki taaja khabar : Student hurled brick at principal head, principal seriously injured



तहलका न्यूज सोनीपत । सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव जखौली के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरु-शिष्या के रिश्ते को अपमानित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाई के लिए कहने पर एक छात्रा ने स्कूल की प्रिंसिपल के सिर में ईंट मार दी। प्रिंसिपल के सिर में डॉक्टर को 8 टांके लगाने पड़े। वह अस्पताल में दाखिल है और हालात गंभीर है। मामले की जानकारी शिक्षा विभाग और पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।





बताया जा रहा है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की पढ़ाई को लेकर प्रिंसिपल मंजीत कुमारी चिंतित थी। छात्रा को बार-बार पढ़ाई के लिए समझाया गया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। प्रिंसिपल ने इस पर छात्रा की माँ को स्कूल में बुला लिया। प्रिंसिपल छात्रा की मौजूदगी में उसकी माँ से बात कर रही थी । इसी बीच माँ के आगे बेटी की शिकायत की गई तो छात्रा भड़क गई और उसने वहां पड़ी ईंट उठा कर जोर से प्रिंसीपल मंजीत कुमारी के सिर में दे मारी। 




प्रिंसिपल चोट लगते ही जमीन पर गिर गई और सिर, मुंह व कपड़े खून से लथपथ हो गए। स्कूल स्टाफ ने आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। तब तक प्रिंसिपल मंजीत कुमारी की हालत ज्यादा खराब हो गई थी । ईंट लगने से सिर बुरी तरह से फट गया था।



डॉक्टरों को ऑपरेशन कर सिर में टांके लगाने पड़े। स्कूल स्टाफ ने मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी। वारदात के बाद स्कूल के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ में काफी रोष है। और घटना की सूचना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।




11वीं की छात्रा द्वारा प्रिंसीपल के सिर में ईंट मारने का मामला काफी दर्दनाक और गंभीर है। पुलिस को शिकायत की गई है और शिक्षा विभाग भी पूरे मामले पर कार्रवाई कर रहा है। गांव के स्कूल में बनाई गई प्रबंधन कमेटी के मेंबरों से भी मामले को लेकर बातचीत की गई है।

-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |