रोहतक यूनिवर्सिटी के क्लास रूम में सहपाठी पर चाकू से हमला
Rohtak ki taaja khabar : Classmate attacked with knife in class room of Rohtak University
तहलका न्यूज रोहतक ।
रोहतक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में एक छात्र ने दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू कंधे व हाथ पर लगा, जिसके बाद घायल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। आईएमटी थाना पुलिस दी शिकायत में बहादुरगढ़ के लाइनपार निवासी 20 वर्षीय छात्र हर्ष चौहान ने बताया कि वह फिजियोथैरपी का बाबा मस्तनाथ विवि से कोर्स कर रहा है।
हर रोज घर से विवि में आता है। उसकी कक्षा में अटेली मंडी का युवक भी पढ़ता है। एक दिन पहले वह कक्षा में उसका नाम बिगाड़ रहा था। उसने ऐसा करने से रोका तो झगड़ा करने लगा। लेकिन उस दौरान मामला शांत हो गया। हर्ष ने उसके अपने साथ बोलने से मना कर दिया। इसके बाद जब वह कक्षा से बाहर आया तो जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह कक्षा में बैठा था ।
कक्षा में आरोपित छात्र आया और चाकू से गर्दन पर वार करने लगा। चाकू हर्ष के कंधे व हाथ पर लगा। किसी तरह दूसरे छात्रों ने बीच-बचाव कराया। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks