खेत की रंजिश को लेकर कस्सी से वार कर किसान को किया घायल
Sonipat ki taaja khabar : farmer was injured by hitting him with knife due to the enmity of the farm
तहलका न्यूज गन्नौर ।
बजाना खुर्द गांव में खेत की रंजिश को लेकर दो व्यक्तियों ने एक किसान पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने किसान पर कस्सी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल किसान ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी।
शिकायत में बजाना खुर्द गांव के बिजेंद्र ने बताया कि 18 जून को वह अपने बेटे रोबिन के साथ अपने खेत में खाल तैयार कर रहा था । इस दौरान गांव के संदीप व रणधीर वहां आए और उसे अपने साथ खेत केखेत की रंजिश को लेकर कस्सी मार किया घायल डोल पर ले गए। वहां रणधीर ने उसके साथ गाली गलौच की।
संदीप व रणधीर ने कहा कि उसने जो डोल बांधा है वह उसकी जमीन पर नहीं है। यह कह कर संदीप व रणधीर ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस बीच संदीप ने उस पर कस्सी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस बीच सुजेसिंह, राहुल व सुमित भी मौका पर आए और उसे जान से मारने की धमकी दी और हमलावरों सहित मौके से फरार हो गए।
्


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks